दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 14 को किसकी सरकार!

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के प्रति महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने नजर आए थे। मंगलवार को मतदान से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की क‍िस्‍मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर चुनाव आयोग, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। जिसके चलते मतदाता झूम कर घरों से बाहर निकले।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 69.12 फीसदी रिकार्ड मतदान दर्ज किया है। इससे पहले वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में 57.79% मतदान हुआ था जो पिछले चुनाव से 11.33 फीसदी अधिक है।

इस बीच जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना की तैयारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

डीएम ने बताया कि मतगणना केंद्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त प्रोटोकाल तय किए हैं। मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। पूरी मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी, हालांकि जहां मतगणना होगी उसका सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि मतगणना दिवस पर हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, इसलिए सुचारू यातायात, भीड़-प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सीय सहायता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा और हर मतगणना टेबल पर पर्यवेक्षक, सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.