मतदान के लिए तैयार बिहार, चुनेगा अपनी सरकार

दूसरे चरण में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा।दूसरे चरण के मतदान में एनडीए और महागठबंधन दोनों के कई प्रमुख नेताओं का भविष्य दांव पर है।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा दूसरे चरण के मतदान को लेकर EVM को गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ जवानों को लगाया गया है। वहीं मतदान के लिए EVM के साथ रवाना हुए पीठासीन पदाधिकारी भी इस मतदान को लेकर काफी उत्साहित है।

दूसरे चरण की तैयारियां पहले से भी ज्यादा कड़ी: डीजीपी

झारखंड पुलिस ने बिहार मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और घाटशिला उपचुनाव से पहले अवैध आवाजाही को रोकने के लिए राज्य से लगे 10 सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त जांच चौकियां स्थापित की हैं। पलामू, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज और दुमका के सीमावर्ती इलाकों में निषेधाज्ञा पहले ही लागू कर दी गई है। झारखंड पुलिस ने इन 10 जिलों में 43 जांच चौकियां स्थापित की हैं।

EVM लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी,दिखा उत्साह

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर तीन गछिया बाजार समिति में EVM डिस्पैच की जा रही है। इस दौरान कटिहार के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि कटिहार जिले में फेज 2 में सातों सीट में कल सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक निर्धारित है, जिसे लेकर आज EVM का वितरण किया जा रहा है। सभी मतदान कर्मी EVM के साथ निकल रहे है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ जवान को लगाया गया है । 78 सीआरपीएफ की कंपनी सहित जिला पुलिस बल और राज्य पुलिस बल भी आई हुई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है सभी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें।

दूसरे चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में

इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.