CM रेखा का विपक्ष पर तंज, बोली हम घोषणाएं नहीं, करते हैं काम

मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिती में दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है। यह उपचुनाव केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिल्ली में स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन को चुनने का अवसर है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा कहा है कि यह चुनाव कोई सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नहीं है। दिल्ली के अलग अलग कोनों के इन 12 वार्डों के लोग भाजपा सरकार के दिल्ली बदलो दिल्ली संवारों संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देकर जितायेंगे।

चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी पूर्व पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने एवं चाँदनी महल वार्ड से प्रत्याशी सुनील शर्मा ने दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद प्रवीन खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी राजेश भाटिया आदि की उपस्थिती में अपने नामांकन दाखिल किये।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल की उपस्थिति में आज शालीमार बाग-बी वार्ड 56 से भाजपा प्रत्याशी अनिता जैन और अशोक विहार, वार्ड 65 से प्रत्याशी वीना असीजा ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने कहा कि जनसेवा के प्रति भाजपा प्रत्याशियों का समर्पण, मेहनत और कार्यशीलता ने उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया है। उन्हें अपने वार्ड की जनता का भरपूर आशीर्वाद और अपार स्नेह मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी समर्पित और कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है, जो क्षेत्र के विकास, सेवा और सुशासन के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। हम सब मिलकर दिल्ली को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाएंगे।

विनोद नगर वार्ड से प्रत्याशी पूर्व पार्षद सरला चौधरी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक रवि नेगी, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं पूर्व विधायक नसीब सिंह आदि की उपस्थिती में नामांकन दायर किया। ग्रेटर कैलाश वार्ड से प्रत्याशी अंजुम मंडल ने सांसद बाँसुरी स्वराज एवं विधायक शिखा रॉय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मंडल अध्यक्ष नरेश चौधरी की उपस्थिती में जामनगर हाउस में नामांकन दाखिल किया।

द्वारका बी वार्ड से प्रत्याशी मनीषा सहरावत ने सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री डा. पंकज सिंह, विधायक संदीप सहरावत की उपस्थिती में नामांकन भर कर विजय पताका फहराई। ढिचकाऊं कलां से पार्षद प्रत्याशी रेखा रानी ने सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री डा. पंकज सिंह, विधायक अभय वर्मा आदि की उपस्थिती में नामांकन भरा।

नारायणा वार्ड से प्रत्याशी डा. चंद्रकांता शिवानी ने नामांकन से पहले वार्ड में विजय संकल्प यात्रा निकाली जिसमें सांसद बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर आदि सम्मलित हुए। दक्षिणपुरी से प्रत्याशी रोहिणी राज एवं संगम विहार एक्सटेंशन से प्रत्याशी शुभ्राजीत गौतम ने एस.डी.एम. साकेत के कार्यालय में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष माया बिष्ट और पूर्व महापौर जय प्रकाश की उपस्थिती में सम्बंधित आर.ओ. कार्यालय में नामांकन दायर किए।

मुंडका वार्ड से प्रत्याशी जयपाल सिंह दराल ने सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक मनोज शौकीन एवं गजेन्द्र दराल की उपस्थिती में हवन किया और तत्पश्चात नामांकन दाखिल किया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि भाजपा के सभी प्रत्याशी कल से प्रचार में जुट जायेंगे और नामांकन वेरिफिकेशन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रचार में उतरेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.