नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके पास से AK-47 राइफल और 84 कारतूस भी मिले हैं। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है, वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि डॉक्टर के तार गजवत-उल-हिंद आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था।
एक अन्य डॉक्टर गिरफ्तार
आदिल अहमद को 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ हो रही है। फरीदाबाद में विस्फोटक रखने की जानकारी उसी ने पुलिस को दी थी। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस करता था। 2024 में यहां से इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस शुरू कर दिया था। 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा से गिरफ्तार किया गया।
विस्फोटक रखने के लिए था कमरा
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर आदिल अहमद ने तीन महीने पहले फरीदाबाद के धौज गांव में एक कमरा किराए पर लिया था। आरोपी डॉक्टर वहां नहीं रहता था। उसने सिर्फ़ अपना सामान रखने के लिए कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए, जिनमें 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और दो ऑटोमैटिक पिस्तौलें थीं। फरीदाबाद पुलिस सूत्रों के अनुसार, बम बनाने की सामग्री समेत 48 चीज़ें बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चार राज्यों: जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से जुड़े तार खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक मांग वाले स्टार प्रचारकों में रहे योगी आदित्यनाथ
UAPA के तहत मामला दर्ज
डॉ. आदिल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर के पास से ऐसे हथियार की बरामदगी को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता माना जा सकता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 में बिना लाइसेंस के आधुनिक/निषिद्ध हथियार रखने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।



