नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में सभा की। उन्होने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार की बेटियां अपने राज्य को जंगलराज से दूर रखने के लिए वोटिंग कर रही हैं। उन्होंने इस दौरान राजद और कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने जीत के बाद दही-चूड़ा और मखाने की खीर से जश्न मनाने को कहा।
नामदार गायब
पीएम मोदी ने कहा कि राजद के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार की तस्वीर नहीं लगी हुई है। दोनों पार्टियों में तनातनी चल रही है। कांग्रेस के नामदार तो बिहार आना भी नहीं चाहते हैं। इनको जबरदस्ती लाया जा रहा है। पीएम आगे कहते हैं कि RJD सिर्फ र से रंगदारी, फ से फिरौती, प से परिवारवाद और घ से घोटाला जानती है।
लाइन लगी हुई
इससे पहले पीएम मोदी सभा करने अररिया पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने चुनावी भाषण में कहा कि बिहार में आज पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर अद्भुत तस्वीरें सामने आ रही हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। आज पूरे बिहार में एक ही आवाज़ गूंज रही है, फिर एक बार एनडीए सरकार।
बिहार में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, सम्मान मिला है इसलिए आज वोट देने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं!#Vote4ViksitBihar pic.twitter.com/RdqCgYS2B9
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 6, 2025
ये भी पढ़ें-विदेशी भी समझ रहे बिहार चुनाव का मजमून
मखाने की खीर से मनेगा जीत का जश्न
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि आप लोगों मेरा काम कर दीजियेगा। घर-घर जाकर लोगों को हमारे काम के बारे में बताइये। सबको मेरा प्रणाम कहिएगा। हमें वोट देने को कहियेगा। 14 नवंबर को नतीजे जब NDA के पक्ष में आएंगे तो हम सब दही-चूड़ा और मखाने की खीर से जीत का जश्न मनाएंगे।



