नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। साथ ही कई लोग जख्मी है। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा सुबह 9.30 बजे के करीब चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ है। सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करके चुनार गंगा घाट जा रहे हैं।
ट्रेन की स्पीड ज्यादा
पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची। भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालु प्लेटफार्म से उतरे ही नहीं, बल्कि दूसरी तरफ़ चले गए। इसी बीच, कालका एक्सप्रेस विपरीत ट्रैक से तेज़ी से गुज़री। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, सात-आठ लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी।
ये भी पढ़ें-बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी भिड़ी
शवों के हुए टुकड़े
कई यात्रियों के शवों के टुकड़े रेल की पटरियों पर बिखरे पड़े थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस चुनार में नहीं रुकती। इसलिए उसकी गति तेज़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतनी तेज़ी से हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शवों को बॉडी बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शवों की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सीएम ने लिया संज्ञान
सीएम योगी ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों के लिए संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।



