नीतीश की तबीयत ठीक नहीं रहती है, महागठबंधन की सरकार बनाएं:सहनी

महागठबंधन में दरार की अटकलों के बीच मुकेश सहनी ने हम अटूट हैं और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।

Share This Article:

नालंदा: बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आते ही इंडिया गठबंधन और NDA ने अपने प्रचार को धार देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सोमवार को महागठबंधन की ओर से बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान के पक्ष विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार रहुई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सहनी ने केंद्र और नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें पीएम मोदी का 5 किलो चावल नहीं चाहिए हमें अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल और बीमारों के लिए बेहतर अस्पताल चाहिए, ताकि कोई गरीब पैसे के अभाव में अपने बच्चे को दम तोड़ते न देखे। सहनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरम रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, नीतीश हमारे अभिभावक हैं, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसलिए उनकी विरासत को अब हम युवाओं को ही आगे लेकर बढ़ना है। हमारी सरकार आने पर हम बुजुर्गों का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये करेंगे और हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का बचाव करते हुए कहा, अगर राहुल गांधी एक मछुआरे के बेटे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसकी समस्या समझना चाहते हैं, तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। पीएम मोदी को अडानी-अंबानी के साथ रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने और बिहारशरीफ से उमैर खान को जिताने की अपील करते हुए कहा, हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो गरीबों को जमीन से उठाकर कुर्सी पर बैठाने का काम करते है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.