महागठबंधन का घोषणा पत्र झूठ का दस्तावेज:पीएम मोदी

भोजपुर जिले के आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का चुनावी घोषणा पत्र बिहार के विकास के लिए ईमानदार प्रयास का प्रतीक है। इसके विपरीत, उन्होंने महागठबंधन के घोषणापत्र को झूठ से भरा दस्तावेज बताया।

Share This Article:

आरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में जनसभा में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज’ वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल और जनता को गुमराह करने की कोशिशों से भरा है। एनडीए ने विकसित बिहार के लिए एक ईमानदार और दूरदर्शी संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र का हर वादा, हर योजना बिहार के तेज विकास के लिए समर्पित है। इसमें बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए सिंचाई पर विशेष जोर दिया है

पीएम मोदी ने कहा, “एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए सिंचाई पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा, महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कई मजबूत प्रावधान किए गए हैं।”

एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है और दूसरी तरफ जंगलराज वाले हैं

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है और दूसरी तरफ जंगलराज वाले हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र को झूठ, छल और जनता को गुमराह करने की कोशिशों से भरा दस्तावेज बना दिया है। जंगलराज वाले न भूलें, जनता समझदार है। ये जनता है और ये सब जानती है।

बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा

एनडीए के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों को दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा। इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया है और ये कैसे होगा, इसका प्लान भी जनता जनार्दन के सामने रख दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार भी ‘मेक इन इंडिया’ का केंद्र बने, इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क और मजबूत करेंगे

देश-दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ के लिए उत्साह

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ के लिए बहुत उत्साह है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार भी ‘मेक इन इंडिया’ का केंद्र बने। इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क और मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6,000 रुपए देती है। अब बिहार की नई एनडीए सरकार इसमें 3,000 रुपए और बढ़ाएगी। बिहार में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की भी घोषणा की गई है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.