मुंगेरीलाल के सपने देख रहा महागठबंधन: KP मौर्य

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बेतिया में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। उन्होंने महागठबंधन को 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' देखने वाला बताया और कहा कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी।

Share This Article:

बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम चंपारण जिले में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ प्रचार किया। रविवार को उन्होंने बेतिया, नौतन और नरकटियागंज में तीन लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला और एनडीए की जीत का भरोसा जताया।

भाजपा के बिहार चुनाव सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, उनका 14 तारीख के बाद सपना चूर-चूर हो जाएगा। उन्होंने जंगलराज के अतीत का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि बिहार में अब जंगलराज नहीं लौटेगा। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों का कोई स्थान नहीं रहेगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने वाली एनडीए की सरकार ही बिहार को मजबूत बनाएगी।

नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे

बिहार की जनता एनडीए को भारी बहुमत देगी। महागठबंधन के सपने धूल में मिल जाएंगे। हम विकास और पारदर्शिता की गारंटी देते हैं। ये सभाएं एनडीए के स्थानीय उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित की गई थीं, जहां मौर्य ने मतदाताओं से अपील की कि वे 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण की वोटिंग में एनडीए को समर्थन दें।

इन सभाओं ने क्षेत्र में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है, जबकि महागठबंधन के नेताओं ने भी जवाबी प्रचार तेज कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौर्य का बिहार दौरा एनडीए की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें यूपी के अन्य नेता भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.