चिराग: ‘डर की राजनीति से बाहर निकलें अल्पसंख्यक’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ओवैसी पर हमला बोला, कहा मुसलमान डर की राजनीति से बाहर निकलें। बाबूलाल मरांडी ने भी ओवैसी को दी नसीहत।

Share This Article:

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमान मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट न देने की अपील कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। पासवान ने कहा, ‘ओवैसी इस बात से डर रहे हैं कि जिन मुस्लिम विधायकों को वे जिताकर लाते हैं, वे भी बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। इसलिए अब वे डर की राजनीति फैला रहे हैं। मुसलमानों को डर की राजनीति से बाहर निकलना चाहिए। आखिर मुसलमान कब तक डर में रहेंगे?’

“जिसे सत्ता में लाना चाहते हैं, उसे वोट दीजिए”

चिराग पासवान ने कहा कि मुसलमानों को अपनी मर्जी से वोट करने का अधिकार है और उन्हें किसी के डर में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुसलमान जिसको सत्ता में लाना चाहते हैं, उसे वोट दें और फिर सवाल पूछें कि आपके लिए क्या किया गया है? अगर मुसलमान आज राजद (RJD) से सवाल पूछते कि आपने हमारे लिए क्या किया, तो आज उनके हालात ऐसे नहीं होते।’

उन्होंने ओवैसी के इस बयान पर भी सवाल उठाया कि भाजपा मुसलमानों के लिए काम नहीं करती। पासवान ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने कौन सी योजना से मुसलमानों को दूर रखा है? ओवैसी किस आधार पर कहते हैं कि भाजपा मुसलमानों के लिए काम नहीं करती? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं।’

टीएमसी और विपक्ष पर भी साधा निशाना

चिराग पासवान ने टीएमसी नेताओं के ‘SIR’ (Special Investigation Report) मुद्दे पर बयानबाजी को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सत्ता पक्ष के खिलाफ भ्रम फैलाना। यही काम अब SIR के मुद्दे पर किया जा रहा है। पहले CAA कानून को गलत बता कर देश में विरोध कराया गया, अब फिर वही तरीका अपनाया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव के समय भी विपक्ष ने आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैलाया था, लेकिन देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया और उन्हें प्रचंड बहुमत दिया।

चिराग का राहुल गांधी पर तंज

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी दो महीने से कहां गायब हैं? SIR के मुद्दे पर उन्हें समझ में आ गया है कि बिहार में इसका कोई असर नहीं होने वाला है। अगर किसी के साथ वास्तव में अन्याय हुआ होता, तो बिहार जैसे राज्य में विरोध होता। पूरे देश में SIR लागू होगा, इसमें कुछ गलत नहीं है।’

‘बिना वोट मिले मोदी ने मुसलमानों के लिए किया काम’

इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी AIMIM प्रमुख ओवैसी पर पलटवार किया था। मरांडी ने कहा कि मुसलमान वोट नहीं देते हैं भाजपा को, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कभी भेदभाव नहीं किया। बिना वोट मिले भी उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए योजनाएं दीं। अगर मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया होता, तो ओवैसी आज ऐसी बातें न करते। उन्होंने कहा कि थोड़ी संख्या में मुसलमान भाजपा को वोट देते हैं, लेकिन बड़ी संख्या अब भी नहीं देती। इसके बावजूद मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सबके लिए काम किया है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.