दिल्ली में सीवर की सफाई अत्याधुनिक मशीनों से

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा स्थित वैशाली में इस नई तकनीक की मशीन को जनता को समर्पित किया और बताया कि सरकार ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के लिए फिलहाल 16 नई स्मॉल रीसाइक्लर मशीनें मंगाई हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीवर लाइनों की सफाई अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। ये नई मिनी रिसाइक्लर मशीनें संकरी सड़कों और गलियों में भी आसानी से प्रवेश कर सकेंगी और सीवर लाइनों से गाद निकालने के अलावा उसकी सफाई भी कर सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा स्थित वैशाली में इस नई तकनीक की मशीन को जनता को समर्पित किया और बताया कि सरकार ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के लिए फिलहाल 16 नई स्मॉल रीसाइक्लर मशीनें मंगाई हैं। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

16 मशीनों को ऑर्डर दिया जा चुके हैं

रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि ये अत्याधुनिक पोर्टेबल मशीनें सीवर लाइनों की सफाई, गाद निष्कासन, जेटिंग और सक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस मशीन के उपयोग से सीवर सफाई कार्य अब अधिक प्रभावी, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की 16 मशीनों को ऑर्डर दिया जा चुका है। जरूरत के हिसाब से और मशीनों भी खरीदी जाएंगी। ये मशीनें विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाली सीवर ब्लॉकेज समस्याओं के त्वरित समाधान में बेहद उपयोगी साबित होंगी।

संकरी सड़कों-गलियों में भी आसानी से जा सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़कों, नालों और सीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी, जिनका अब स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवर लाइन और वॉल-टू-वॉल आरएमसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव, सीवर जाम और टूटी सड़कों जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने हाल ही में बिजली रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए भी एक अत्याधुनिक मशीन खरीदी है, जो बिना बिजली काटे और लाइन बाधित किए चलती लाइन पर ही मरम्मत कार्य करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। यमुना नदी की सफाई, जल शोधन परियोजनाएं, अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम और वृक्ष ट्रांसप्लांटेशन जैसे कई इनोवेटिव परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं। दिल्ली आज तकनीक और पर्यावरण संतुलन के संगम पर खड़ी है। नई मशीनरी, आधुनिक तकनीक और दूरदर्शी सोच के साथ दिल्ली सरकार “स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दिल्ली” के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.