छठ घाटों पर लाइट व सुविधाओं के लिए एमसीडी ने खोला खजाना

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने शालीमार बाग व पीतमपुरा में छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर है छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, क्षेत्रीय उपायुक्त संदीप कुमार, तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली नगर निगम ने सभी छठ घाटों पर साफ सफाई, लाइट, फॉगिंग, जल निकासी और कचरा प्रबंधन के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये जारी किए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को शाम और रात्रि के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि बेहतर रोशनी की व्यवस्था से विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

महापाैर ने छठ घाटों का निरीक्षण किया

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिल्ली नगर निगम बड़े पैमाने पर तैयारियां को अंतिम रूप दे रहा है। इसी का जायजा लेने के मकसद से शनिवार को महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने शालीमार बाग़, प्रेम बड़ी पुल, हैदरपुर तथा पीतमपुरा क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा, क्षेत्रीय उपायुक्त संदीप कुमार, तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

घाटों पर सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग, जल निकासी और कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सफाई टीमें तैनात करें जो लगातार घाटों की सफाई एवं कचरा उठाने का कार्य करेंगी ताकि किसी को असुविधा न हो।

एमसीडी ने प्रति वार्ड 40,000 रुपये जारी किए

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रति वार्ड 40,000 रुपये छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जारी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को शाम और रात्रि के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बेहतर रोशनी की व्यवस्था से विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

महापौर ने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में छठ महापर्व की तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हो।

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में इस वर्ष छठ महापर्व के आयोजन के लिए अभूतपूर्व तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक एकता और सामुदायिक सद्भाव का भी प्रतीक है।” दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य है कि हर व्रती एवं श्रद्धालु इस पावन पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कर सके।

प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग करने से बचें

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि छठ पूजा के दौरान प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग न करें, तथा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में दिल्ली नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व श्रद्धा, स्वच्छता और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है, और हम सभी को इसे मिलकर सफल बनाना चाहिए।”

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.