नई दिल्ली: दिवाली के बाद से सोने-चांदी में गिरावट जारी है। एक सप्ताह में सोने की कीमत 9,356 रुपये घटकर 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार, आज 24 अक्टूबर को सोने की कीमत में ₹1,836 की गिरावट आई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी।
31 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी 24 अक्टूबर को चांदी की कीमत में 4,417 रुपए की गिरावट देखी गई। गिरावट के साथ यह 1,47,033 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी बीते दो दिनों में 31,067 रुपये सस्ती हुई है।
22K गोल्ड की कीमत
- तनिष्क: ₹1,15,400/10 ग्राम
- कल्याण: ₹1,14,000/10 ग्राम
- मालाबार: ₹1,14,000/10 ग्राम
- कार्टलेन: ₹1,16,590/10 ग्राम
क्यों गिरा अचानक रेट
त्योहारी सीज़न खत्म, खरीदारी थमी- भारत में दीवाली जैसे बड़े त्योहारों पर सोना-चांदी की खूब खरीद होती है। लेकिन त्योहार खत्म होते ही लोग खरीदारी कम कर देते हैं। अब जब दीवाली निकल गई है, तो लोगों ने सोना-चांदी खरीदना भी लगभग बंद कर दिया है। इसकी वजह से मांग कम हो गई और कीमतें गिरने लगीं।
अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में नरमी की उम्मीद-सोना और चांदी को ‘सेफ-हेवन’ एसेट माना जाता है यानी जब वैश्विक अनिश्चितता या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित ठिकाने के रूप में इन धातुओं की ओर रुख करते हैं। हालांकि, अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक की खबरों से ट्रेड वॉर की चिंता कम हुई है।
ये भी पढ़ें-U23 Wrestling: भारत की शान बने विश्वजीत मोरे, जीता कांस्य पदक
सोने-चांदी में इतनी तेजी
आपको बता दें कि इस साल गोल्ड की कीमत में अब तक 47,745 रुपये की तेजी देखी गई है। वहीं चांदी 66,484 रुपये महंगी हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹1,23,907 हो गई है। इस दौरान चांदी की कीमत में भी ₹66,484 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब बढ़कर ₹1,52,501 प्रति किलोग्राम हो गई है।



