छावला बीएसएफ कैंप में जल्द पहुंचेगा साफ पानी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में परियोजना का शिलान्यास किया। जवानों को दिया भैया दूज का उपहार। बोली परियोजना का लाभ आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी मिलेगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित छावला बीएसएफ कैंप में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस विशाल कैंप के जवान अभी तक जल बोर्ड के पेयजल से वंचित थे। विशेष बात यह है कि जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है, उसका पानी आसपास के ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ भैया-दूज का पर्व भी मनाया और कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात ये जवान हमारे देश की ढाल हैं, इनके लिए सुविधा सुनिश्चित करना हमारी सरकार का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने जवानों की मांग पर कैंप परिसर में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का भी आश्वासन दिया।

पाइप लाइन छावला गांव की फिरनी रोड तक बिछाई जाएगी

पानी की यह पाइप लाइन छावला बीएसएफ कैंप से छावला गांव की फिरनी रोड तक बिछाई जाएगी। द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ने वाली यह नई पाइपलाइन न केवल बीएसएफ कैंप परिसर बल्कि आसपास के स्थानीय निवासियों को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संदीप सहरावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सेना के जवानों, नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत है। दिल्ली सरकार उनके प्रशिक्षण और सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हमारे वीर जवानों की आवश्यकताएँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। यह परियोजना क्षेत्र के हजारों लोगों और बीएसएफ जवानों के लिए राहत लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने हाल ही में छावाल कैंप का दौरा किया था, तब उन्हें बीएसएफ कैंप में पानी की समस्या का पता चला था। अब शीघ्र ही इस समस्या का निदान हो जाएगा।

सीएम ने जवानों संग बनाया भैया-दूज

मुख्यमंत्री ने छावला कैंप के जवानों के साथ भैया-दूज पर्व भी मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। देश की सीमाओं पर तैनात प्रत्येक सिपाही हमारे लिए गर्व का प्रतीक है। उनके समर्पण की बदौलत ही 140 करोड़ भारतीय निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत करते हैं। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष दीपावली अपने सैनिक भाइयों के साथ मनाते हैं। उनकी यह भावना कि देश की सेना ही हमारा परिवार है, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री मानते हैं कि जब देश सुरक्षित होता है, तभी वह समृद्ध बनता है। मुख्यमंत्री के अनुसार देश के जवान देश को सुरक्षित बनाए रखे हुए हैं और माननीय प्रधानमंत्री देश की समृद्धि और विकास का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों मिलकर भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ और ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.