वन-वे सड़क पर ट्रकों का कब्जा, राहगीरों को परेशानी

भोजपुर के कोइलवर में वन वे सड़क पर दोनों तरफ से ट्रकों के आवागमन से स्थानीय लोगों को जाम और असुविधा हो रही है। प्रशासन की अनदेखी से स्थिति गंभीर है। कोईलवर से आमोद कुमार की रिपोर्ट।

Share This Article:

भोजपुर: कोइलवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोईलवर से चांदी तक जाने वाली मुख्य सड़क को प्रशासन ने वन-वे घोषित किया है। ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके, लेकिन आदेशों की अनदेखी करते हुए इस मार्ग पर दिन-रात बालू लदे ट्रकों का बेधड़क आना-जाना जारी है। ट्रकों की लंबी कतारों से न केवल जाम की स्थिति बनी रहती है, बल्कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

ट्रकों की लाइन से परेशान राहगीर और दुकानदार

कोईलवर बाजार से लेकर बहियारा तक सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों का कहना है कि ट्रकों के लगातार परिचालन से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण राहगीरों को सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। कोईलवर स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को भी ट्रकों के बीच से गुजरने में अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

टोल टैक्स बचाने के लिए तोड़ा जा रहा नियम

सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रक पासर गिरोह के माध्यम से पासिंग कराए जाते हैं और नो-एंट्री का खुला उल्लंघन करते हुए बहियारा, धनडीहाँ, शाहिद कपिलदेव चौक और टीवी सेंटोरियम होते हुए फोरलेन से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग से जाने पर टोल टैक्स से बचाव होता है, इसलिए ट्रक चालक इसी रास्ते को प्राथमिकता देते हैं।

सड़क की हालत बदतर, हर दिन बढ़ रहा खतरा

लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। गड्ढों और धूलभरी सड़कों से न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का दर्द

धनडीहाँ निवासी अमित कुमार ने बताया, “लगातार ट्रकों के परिचालन से सड़क पर रोजाना जाम लगता है। आज हमारी गाड़ी एक घंटे से कोईलवर पुल पर फंसी है।” वहीं धनडीहाँ गांव के लवकुश कुमार ने कहा, “जाम इतना अधिक है कि हमें वापस लौटकर कुल्हड़िया होकर जाना पड़ा। प्रशासन ने रोक लगाई है, फिर भी दिन-रात बालू लदी गाड़ियां बेहिचक चल रही हैं।”

स्थानीयों की प्रशासन से गुहार

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब इस अवैध ट्रक परिचालन पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.