नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोहिणी में बिहार के चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ बुधवार देर रात बहादुर शाह मार्ग पर हुई। मारे गए बदमाशों की पहचान रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस चारों को रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल ले गई, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। रंजन पाठक सिग्मा एंड कंपनी के नाम से गैंग चलाता था। बिहार के सीतामढ़ी और आपसपास के इलाकों में 5 हाइप्रोफाइल हत्याओं को इस गैंग ने अंजाम दिया था।
बदमाश कई मामलों में वांछित थे
पुलिस उपायुकत संजीव यादव ने बताया कि, बिहार पुलिस से दिल्ली पुलिस को उपरोक्त वांछित बदमाशों के दिल्ली में रहने के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए, अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। अपराधी हत्या, सशस्त्र हमला और हथियारों के अवैध कब्जे से जुड़े कई मामलों में वांछित थे। निगरानी और सर्विलांस के आधार पर, आरोपियों की लोकेशन रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग में मिली थी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई और एक टीम गठित की गई और बुधवार देर रात लगभग 2:20 बजे, पुलिस टीम ने रोहिणी के पंचोली पार्क के पास बहादुर शाह मार्ग पर चार आरोपियों को ले जा रही एक सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार को रूकरने का इशारा किया,तभी कार के अंदर से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस टीम ने बवाव के जवाली कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। इस गोलीबारी में रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।



