PM मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों संग मनाई दिवाली, जानें अब तक का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के पास INS विक्रांत पर नौसेना के बहादुर जवानों संग दिवाली मनाई। यह परंपरा 2014 से जारी है। जानिए, पीएम ने अब तक कहां-कहां दिवाली मनाई?

Share This Article:

गोवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। यह परंपरा उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू की थी और अब तक हर वर्ष इसे निभाते हुए आ रहे हैं। इस बार वे गोवा और कर्नाटक के करवार तट से दूर अरब सागर में तैनात स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ दीप जलाए, मिठाइयां बांटीं और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

आप मेरे परिवार जन हैं- PM

पीएम मोदी ने कहा कि यह दीवाली मेरे लिए खास है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व में हर किसी को अपने परिवार के बीच दीवाली मनाने का मन करता है। इसलिए मुझे भी मेरे परिवार जनों के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है। इसलिए आप मेरे परिवार जन हैं, उनके बीच मैं दिवाली मनाने चला जाता हूं। मैं भी ये दिवाली मेरे परिवार जनों के साथ मना रहा हूं।

समुद्र में सूर्य की किरणें दीयों जैसी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज एक तरफ अनंत क्षितिज और आकाश है, दूसरी तरफ विशाल INS विक्रांत है जो अनंत शक्ति का प्रतीक है। सूर्य की किरणें समुद्र के पानी पर चमक रही हैं, जो बहादुर सैनिकों द्वारा जलाए गए दिवाली के दीयों जैसी लग रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि INS विक्रांत ने पाकिस्तान को नींद हराम कर दी थी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, “जब दुश्मन सामने हो, तो स्वावलंबी शक्ति ही ऊपरी हाथ देती है।” कार्यक्रम में एयर पावर डेमो, सांस्कृतिक प्रदर्शन और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को रोमांचक बना दिया।

पीएम मोदी के दिवाली मनाने का रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने 2014 से अब तक 12वीं बार सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। हर बार वे सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे, जहां ठंड, ऊंचाई या समुद्री चुनौतियां हों। यह परंपरा न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश देती है। नीचे वर्षवार विवरण:

वर्ष (Year)स्थान (Location)मुख्य बिंदु / विवरण (Highlights)
2014सियाचिन ग्लेशियर (लद्दाख)प्रधानमंत्री मोदी ने पहली दिवाली सियाचिन में सैनिकों संग मनाई। कहा – “देश सोता है क्योंकि आप जागते हैं।” -40°C तापमान में दीप जलाए, मिठाइयां बांटी और जवानों के मनोबल को बढ़ाया।
2015डोगरई युद्ध स्मारक, अमृतसर1965 युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि। डोगरई, लाहौर और असल उत्तर स्मारकों पर गए। जवानों से मुलाकात और वीरता को सलाम।
2016सुमदोह, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)चीन सीमा के पास ITBP और डॉग्रा स्काउट्स के जवानों संग दिवाली। दुर्गम इलाके में देशभक्ति और समर्पण का संदेश।
2017गुरेज सेक्टर, LoC (उत्तर कश्मीर)जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.
2018हरसिल घाटी, उत्तराखंडहिमालयी सैनिकों संग दीपोत्सव, आकस्मिक यात्रा। जवानों के परिवारों से संवाद किया, कहा – वे राष्ट्र के असली हीरो हैं।
2019राजौरी, LoC (जम्मू-कश्मीर)अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली दिवाली। इन्फैंट्री डिवीजन संग उत्सव, एकता और शांति का संदेश।
2020लोंगेवाला, राजस्थान1971 भारत-पाक युद्ध स्थल पर जवानों संग दिवाली। कोविड के बीच वीरता पुरस्कार वितरित, सेना के साहस को नमन।
2021नौशेरा, LoC (कश्मीर)कोविड काल में भी सीमा पर जाकर सैनिकों संग दीपोत्सव। साहस और एकता का प्रतीकात्मक संदेश।
2022कारगिल शहीद स्थल (जम्मू-कश्मीर)कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि। कहा – “कारगिल की लड़ाई ने भारत की ताकत दुनिया को दिखाई।” बलिदान और विजय का संदेश।
2023लेपचा, हिमाचल प्रदेश (चीन सीमा)महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। सीमावर्ती क्षेत्र में सैनिकों संग सांस्कृतिक कार्यक्रम। “शांति के लिए ताकत जरूरी है” का संदेश।
2024कच्छ (गुजरात)BSF, सेना, नौसेना और वायुसेना संग संयुक्त उत्सव। पाकिस्तान सीमा पर मिठाइयां बांटीं, समुद्री सुरक्षा पर जोर।
2025INS विक्रांत, गोवा-करवार तट (अरब सागर)नौसेना के साथ समुद्री दिवाली। स्वदेशी विमानवाहक पोत पर एयर पावर डेमो देखा। “स्वावलंबी शक्ति ही दुश्मन को सबक सिखाती है।” आत्मनिर्भर भारत का संदेश।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.