36 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं जन सुराज प्रत्याशी लता सिंह

बिहार की राजनीति में अपनी जमीन तलाश रही जन सुराज पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। जन सुराज ने अभी तक दो लिस्ट जारी की है, तीसरी लिस्ट गुरुवार को जारी होने की संभावना है।

Share This Article:

पटना: बिहार की राजनीति में अपनी जमीन तलाश रही जन सुराज पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। जन सुराज ने अभी तक दो लिस्ट जारी की है, तीसरी लिस्ट गुरुवार को जारी होने की संभावना है। इन सबके बीच जन सुराज की एक महिला प्रत्याशी चर्चा में हैं। दरअसल पार्टी की पहली लिस्ट, जिसमें 51 उम्मीदवार थे उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह का नाम शामिल था।

क्या करती हैं लता सिंह

लता सिंह को नालंदा के अस्थावां विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। बुधवार को लता सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वो सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। नामांकन के दौरान लता सिंह ने चुनावी हलफनामे में बताया कि वो 4.57 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। उनके ऊपर एक भी रुपये का कर्ज नहीं है।

करोड़ों की प्रॉपर्टी

लता सिंह द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे में बताया गया है कि उनके पास 1.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 2.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसके बारे में उनका दावा है कि उन्होंने इसे विरासत में मिले शेयरों और निवेश के माध्यम से अर्जित किया है।

विरासत में मिली जमीन

लता सिंह ने बताया कि उनके पास नालंदा ज़िले के अस्थावां, हिलसा और इस्लामपुर में ₹1.40 करोड़ की कृषि भूमि है। हलफनामे के अनुसार, इस ज़मीन का ज़्यादातर हिस्सा उन्हें विरासत में मिला है, लेकिन 2013 से 2021 के बीच उन्होंने निजी तौर पर लगभग ₹29.15 लाख की ज़मीन भी खरीदी है।

ये भी पढ़ें-तेजस्वी के खिलाफ ताल ठोककर क्यों पीछे हटे प्रशांत किशोर

35 लाख का घर

मालती गांव में एक आवासीय भवन में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है। उसी गांव में उनके पास 10 डेसीमल गैर-कृषि भूमि भी है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.