पटना: भाजपा ने बुधवार की देर रात अपनी तीसरी सूची घोषित कर दी है।इस सूची में मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के दौरान बगावत करने वाले दो विधायकों के टिकट पार्टी ने काट दिए गए हैं। इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से भागीरथी देवी एवं नरकटियागंज से रश्मि वर्मा का नाम सम्मिलित है। वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश यादव चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही तीसरी सूची में पार्टी ने सभी 18 प्रत्याशियों समेत एनडीए में सीट शेयरिंग के उपरांत मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी उतरने की औपचारिकतापूर्ण कर ली है। NDA के बड़े चेहरे गुरुवार को नामांकन करेंगे,जिसमें सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होेंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 71, दूसरी में 12 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर चयनित प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की जा रही है।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 15, 2025
सभी को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।#आएगी_NDA pic.twitter.com/uD2WV0Aqxr
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
रामनगरयागंज – संजय पांडे
बगहासीट- राम सिंह
लौरिया – विनय बिहार
नौतन – नारायण साद
चनपटिया – उमाकांत सिंह
हरसिद्धि – कृणनंद पासवान
कल्याणपुर – सचिंसाद सिंह
चिरैया – लाल बाबू साद गुप्ता
कोचाधामन – बीणा देवी
बायसी – विनोद यादव
राघोपुर – सतीश कुमार यादव
बिहपुर – कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती – मुरारी पासवान
रामगढ़ – अशोक कुमार सिंह
मोहनिया- संगीता कुमारी
भभुआ – भरत विंद
गोह – रणविजय सिंह
बीजेपी ने गोह से रणविजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है, हालांकि रणविजय सिंह पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़े हुए थे।



