नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अपने पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी। बैठक में महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर विवाद पर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल, मुकेश सहनी की जिद से गठबंधन के भीतर बेचैनी बढ़ गई है।
सहनी 30 सीटों और उपमुख्यमंत्री पद से नीचे समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस ने इस मसले को लेकर तेजस्वी यादव से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि सीटों के बंटवारे में देरी न हो और गठबंधन चुनावी तैयारी तेजी से आगे बढ़ सके। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि अगर सहनी अपने रुख पर अड़े रहे तो सीट फॉर्मूले पर सहमति बनाना मुश्किल हो जाएगा।



