हिटमैन ने खोली दिल की बात, वनडे कप्तानी छीने जाने पर कहा यह

वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। मुंबई में उन्हें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के लिए विशेष सम्मान मिला।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। मंगलवार, 7 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार समारोह में उन्हें टीम की हालिया उपलब्धियों और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) जीत के लिए खास सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान के रूप में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि रोहित ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को दिया, न कि वर्तमान कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को। यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि गंभीर की कोचिंग में ही भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

रोहित ने साझा की टीम की मेहनत

रोहित ने समारोह में कहा, “भारत की हालिया जीतें सिर्फ मेरे या किसी एक खिलाड़ी की नहीं हैं। यह राहुल द्रविड़ के समय से चली आ रही टीम की मेहनत और सोच का नतीजा है। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टीम ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की। इसका फल 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के रूप में सामने आया।”

उन्होंने आगे बताया, “यह सिर्फ एक या दो साल की मेहनत नहीं थी, बल्कि कई सालों की जर्नी थी। हम कई बार ट्रॉफी जीतने के करीब आए, लेकिन फिनिश नहीं कर पाए। फिर तय हुआ कि अब कुछ अलग करना होगा। सोचने के साथ-साथ उसे अमल में लाना भी जरूरी है। और यह सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों से नहीं हो सकता, पूरी टीम को उस सोच में शामिल होना पड़ता है।”

रोहित ने टीम के रवैये की भी तारीफ की और कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों ने यह सोच ली थी कि मैच कैसे जीतना है। खुद को चुनौती कैसे देना है और कुछ भी हल्के में नहीं लेना। पहला मैच जीतने के बाद हमने उसे पीछे छोड़कर अगले मुकाबले पर ध्यान देना शुरू कर दिया। यही रवैया 2024 टी20 वर्ल्ड कप की योजना में मददगार रहा और चैंपियंस ट्रॉफी तक जारी रहा।”

वनडे कप्तानी हटाए जाने पर क्या कहा रोहित ने

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे कप्तानी हटाए जाने पर रोहित ने कहा, “मैंने हमेशा तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर गर्व महसूस किया है। जब भी मौका मिला, मैंने खुद को साबित करने की कोशिश की और कुछ बाकी खिलाड़ियों ने भी ऐसा किया। इसका असर पूरी टीम पर भी पड़ा। मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है। वहां खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और वहां के लोग क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं।”

राहुल द्रविड़ की तारीफ

रोहित ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम की जीत का श्रेय केवल वर्तमान कोच को नहीं जाता। उन्होंने बताया कि राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन और उनके दृष्टिकोण ने टीम को मजबूत बनाया और लंबी मेहनत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद की।

इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने न केवल अपने अनुभव साझा किए, बल्कि टीम भावना, मेहनत और रणनीति की अहमियत को भी रेखांकित किया। उनकी यह टिप्पणियां क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा और चर्चा का विषय बन गई हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.