नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज आजम खान से मुलाकात की है। जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। बंद कमरे में दोनों 2 घंटे तक बात करते रहे। हालांकि इस दौरान आजम खान की पत्नी और बेटे मौजूद नहीं थे।
मिलकर क्या बोले अखिलेश
इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम साहब बहुत पुराने नेता हैं। हमारे ऊपर उनका साया हमेशा से गहरा रहा है। आजम खान समाजवादी पार्टी की दरख्त हैं। उनके परिवार पर केस करके बीजेपी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। यह एक लंबी लड़ाई है, जिसे सबको मिलकर लड़ना है।
क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 8, 2025
जहाँ बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की pic.twitter.com/uHFxDoKDTw
खुद रिसीव करने पहुंचे आजम
इससे पहले सपा मुखिया को रिसीव करने खुद आजम खान पहुंचे। दोनों एक ही कार में बैठकर घर पहुंचे। बुधवार सुबह 11 बजे ही अखिलेश यादव अपने निजी विमान से रामपुर के लिए निकल गए थे। अखिलेश उनसे मिलने अकेले पहुंचे थे क्योंकि आजम खान ने मंगलवार को ही कह दिया था कि वो सिर्फ अखिलेश से मिलेंगे। इस वजह से सपा प्रमुख अपने साथ रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को लेकर नहीं गए।
ये भी पढ़ें-IMC 2025: PM मोदी ने कहा- भारत में 1 GB डेटा की कीमत एक कप चाय से कम
दुकानें कराई गई बंद
आजम खान 23 सितंबर को जेल से रिहा हुए थे। उन्हें रिसीव करने अखिलेश नहीं पहुंचे। बाद में आजम ने कहा कि हम कोई बड़े नेता नहीं है। बड़े नेता होते तो फिर कोई बड़ा नेता हमें लेने आता। बड़ा को न बड़े लेने आते हैं। आज जब दोनों नेताओं के बीच मुलाकातें होनी थी तो पुलिस ने आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी। सरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानों के पास लोगों को इक्कठा होने से रोक दिया।



