IMC 2025: PM मोदी ने कहा- भारत में 1 GB डेटा की कीमत एक कप चाय से कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में कहा कि भारत तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मेक इन इंडिया, 4G-5G स्टैक, डिजिटल कनेक्टिविटी और निवेश के अवसरों पर जोर दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन कर दिया है। यह आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक होगा। यह एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और नवाचार आयोजनों में से एक माना जाता है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और देश की उपलब्धियों को गर्व के साथ दुनिया के सामने रखा। इस बार का थीम “इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” भारत की नवाचार और डिजिटल परिवर्तन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश तेजी से नवाचार और प्रगति का केंद्र बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा आज सरकार के सहयोग से उद्योग, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थान एक साथ काम कर रहे हैं। चाहे स्वदेशी तकनीक विकसित करने की बात हो या अनुसंधान व विकास के ज़रिए नए बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) बनाने की — भारत हर क्षेत्र में अग्रसर है। देश नवाचार और प्रगति का प्रभावी मंच बन चुका है।

1 GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम

भारत में इंटरनेट डेटा की सस्ती कीमतों का जिक्र करते हुए पीएम ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा आज भारत में एक जीबी डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है। लेकिन डेटा खपत के मामले में हम दुनिया के अग्रणी देशों में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी अब कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर भारतीय के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

मेक इन इंडिया: मजाक से विश्वास तक

प्रधानमंत्री ने उस समय को याद किया जब मेक इन इंडिया की शुरुआत पर कुछ लोग हंसा करते थे। लोग कहते थे कि भारत जैसे देश में उन्नत तकनीक का निर्माण कैसे हो सकता है? लेकिन भारत ने कर दिखाया। जिस देश में कभी 2G कनेक्टिविटी के लिए जूझना पड़ता था, आज वहां हर जिले में 5G की सुविधा उपलब्ध है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की ताकत को दर्शाती है।

निवेश और नवाचार का स्वर्णिम दौर

प्रधानमंत्री ने भारत को निवेश और नवाचार के लिए सबसे उपयुक्त समय बताया। चाहे सेमीकंडक्टर हो, मोबाइल तकनीक हो या स्टार्टअप्स, भारत हर क्षेत्र में असीम संभावनाओं से भरा है। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था, सरकार का स्वागत करने वाला रवैया और कारोबारी सुगमता की नीतियों ने भारत को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाया है।

आपको बता दें कि 9वां इंडिया मोबाइल कांग्रेस 8 से 11 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें भारत की तकनीकी प्रगति और नवाचार की भावना को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। यह मंच भारत के डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के मुताबिक यह भारत का समय है। आत्मनिर्भर भारत की यह कहानी अब केवल सपना नहीं, बल्कि हकीकत है। इस हकीकत को लिखने में भारत का हर नागरिक, उद्यमी और नवाचारी हिस्सेदार है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.