7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, पंजाब की तरनतारन और ओडिशा की नुआपाडा शामिल हैं।

अब्दुल्ला ने छोड़ी थी सीट

जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटें, बडगाम और नगरोटा, अक्टूबर 2024 से खाली हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को बडगाम सीट खाली कर दी। वहीं, नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर, 2024 को खाली हो गई। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है, जो कंवरलाल मीणा के विधायकी जाने के बाद खाली हुई थी।

इस वजह से खाली हुआ सीट

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई। झारखंड की घाटशिला सीट विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई। तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद खाली हुई। मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिंटलुआंगा सैलो के निधन के बाद खाली हुई। ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुआ।

ये भी पढ़ें-बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 6 और 11 नवंबर को मतदान

बिहार में छठ बाद वोटिंग

इधर बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले चरण की वोटिंग छठ महापर्व के 8 दिन बाद होगी। राजनीतिक दलों की तरफ से दिवाली और छठ के बाद वोटिंग कराने की अपील की गई थी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.