महुआ में यादव भाइयों का महायुद्ध: तेज प्रताप उलटफेर कर पाएंगे?

महुआ, वैशाली ज़िले के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का एक निर्वाचन क्षेत्र है। यह क्षेत्र लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का है और उनके लिए चुनावी मैदान रहा है।

Share This Article:

पटना: महुआ, वैशाली ज़िले के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का एक निर्वाचन क्षेत्र है। यह निर्वाचन क्षेत्र लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का है और उनके लिए चुनावी मैदान रहा है। जब तेज प्रताप यादव हसनपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, तब राजद के मुकेश रोशन ने 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

तेज प्रताप लड़ेंगे चुनाव

तेजप्रताप ने 2025 में फिर से महुआ से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उसके बाद मुकेश रोशन की फूट-फूट कर रोते हुए तस्वीरें भी वायरल हुईं। 2020 के चुनाव में राजद के मुकेश रोशन को 62,747 (36.48 प्रतिशत) वोट मिले जबकि जदयू की आसमा परवीन को 58893 (33.5 प्रतिशत) वोट मिले। यह सीट 1952 में बनी थी और पहले विधायक कांग्रेस के वीरचंद पटेल थे। 1967 से 1977 तक महुआ विधानसभा अस्तित्व में नहीं थी। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के फुदेनी प्रसाद जीते और कांग्रेस का परचम लहराया। और इसी के साथ कांग्रेस का परचम भी लहराया।

यादव और मुस्लिम बहुल सीट

2010 में जदयू के रवींद्र राय ने महुआ में पार्टी का परचम लहराया। भाजपा को यहां अब तक कोई मौका नहीं मिला है। अब तक हुए 15 चुनावों में सबसे ज्यादा चार बार कांग्रेस और चार बार राजद ने जीत हासिल की है। महुआ में यादव और मुस्लिम मतदाता बहुसंख्यक हैं। पासवान और रविदास मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। 2020 के चुनाव में महुआ सीट से राजद के मुकेश कुमार रौशन ने जीत हासिल की। ​​उन्होंने जदयू प्रत्याशी आशमा परवीन को 13687 वोटों यानी 8.00% से हराया।

महुआ में इतने मतदाता

2020 मतदाता में महुआ सीट पर कुल 170104 वोट डाले गए थे। 2020 मतदाता सूची के अनुसार महुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 278625 पंजीकृत मतदाता हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी चर्चा में रही। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इस बार चुनावी मैदान में नहीं थे। लेकिन 2020 के चुनाव में RJD JDU, LJP लोजपा उम्मीदवार की एंट्री ने समीकरण को बदल दिया, जिससे जदयू को बड़ा नुकसान हुआ और RJD को लाभ मिला था।

ये भी पढ़ें-बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 6 और 11 नवंबर को मतदान

महिला वोटर पर नजर

महुआ सीट पर यादव मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) की निर्णायक भूमिका रहती है। राजद ने 2015 और 2020 में इस समीकरण का पूरा लाभ उठाया। वहीं जदयू को 2010 में सत्ता में रहने का फायदा मिला था। वही SIR प्रकाशित होने के बाद महुआ विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 154480 वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 140400, थर्ड जेंडर की संख्या 01 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 294 881 है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.