नई दिल्ली: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IND Women Cricket) और पाकिस्तान महिला टीम (PAK Women Cricket) के बीच महत्वपूर्ण विश्व कप मुकाबला (ICC Women’s World Cup 2025) खेला जाएगा। मैच का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित है। हाल ही में एशिया कप 2025 में भारत की पुरुष टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर फाइनल में खिताब जीता था, अब फैंस की नजरें महिला टीम पर हैं, जो वनडे इतिहास में पाकिस्तान पर हमेशा भारी रही है।
भारत बनाम पाकिस्तान: इतिहास और रिकॉर्ड
पिछले 20 वर्षों में दोनों टीमों ने 11 वनडे मैच खेले, और हर बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान (IND W vs PAK W) को मात दी। इस बार भी उम्मीद यही है कि भारतीय महिला टीम अपनी सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को मात देकर विश्व कप में अहम बढ़त बनाएगी। फैंस के लिए यह मुकाबला उत्साह और रोमांच से भरपूर होने वाला है।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण जानकारी
टीमें: भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम दिनांक और समय: 5 अक्टूबर, रविवार, दोपहर 3 बजे, स्थान: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो टीवी पर लाइव: स्टार स्पोर्ट्स चैनल ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
इस मैच के लिए फैंस आसानी से टीवी या मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड:
- कप्तान: हरमनप्रीत कौर
- उपकप्तान: स्मृति मंधाना
- मुख्य खिलाड़ी: प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्रीचरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़
- रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे
भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में अपने संतुलित बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी के साथ कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की लीडरशिप टीम को मैच में मजबूती प्रदान करेगी।
पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड:
- कप्तान: फातिमा सना
- उपकप्तान: मुनीबा अली सिद्दीकी
- मुख्य खिलाड़ी: आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह
- रिजर्व खिलाड़ी: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर
पाकिस्तान टीम ने पिछले कुछ वर्षों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ अपनी रणनीति मजबूत की है। कप्तान फातिमा सना और उपकप्तान मुनीबा अली सिद्दीकी की कप्तानी इस मैच में अहम साबित हो सकती है।इंद/
मुकाबले की उम्मीदें
भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा जबरदस्त रोमांच और भावनाओं से भरपूर रहते हैं। विश्व कप में यह मुकाबला न केवल टीम इंडिया के लिए जीत की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि फैंस के लिए भी एक जबरदस्त क्रिकेट अनुभव लेकर आएगा। भारतीय महिला टीम से उम्मीद है कि वह अपनी तकनीक, संयम और आक्रामक रणनीति के जरिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक मारकर विश्व कप में दबदबा बनाएगी।
आज का मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा रोमांचक रही है, और इस बार भी फैंस को उच्च स्तर की क्रिकेट और ताबड़तोड़ मुकाबला देखने को मिलेगा।



