इंटेलीस्मार्ट दे रहा है मुफ्त में ट्रेनिंग और नौकरी का मौका

पटना के दीघा स्थित 6 अक्टूबर को आईटीआई में आयोजित किया जाएगा ट्रेनिंग प्रोग्राम। इंटेलीस्मार्ट का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूरे भारत में 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करना है।

Share This Article:

पटना: जनउपयोगी क्षेत्र में डिजिटल तरीके से सुविधा और समाधान देने वाली देश की अग्रणी कंपनी इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर युवाओं को इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग नि:शुल्क दे रहा है। इस ट्रेनिंग के बाद युवाओं को नौकरी का ऑफर भी दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इंटेलीस्मार्ट युवाओं को यह नौकरी उनके ही गृह जिले में दे रहा है। कंपनी इस तरह के ट्रेनिंग कार्यक्रम को बिहार के गयाजी जिले के अलावा गुजरात के सूरत, वडोदरा, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और लखनऊ में भी आजोजित कर चुकी है। अब पटना के दीघा स्थित आईटीआई में आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित करने जा रही है, जिसे स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम (STEP) का नाम दिया गया है। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य आईटीआई के छात्रों को नवीनतम ऊर्जा क्षेत्र की तकनीकों और आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं में व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत, इंटेलीस्मार्ट का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूरे भारत में 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करना है। इंटेलीस्मार्ट को साउथ बिहार में 35 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया गया है।

निःशुल्क ट्रेनिंग आईटीआई दीघा के सहयोग से

निःशुल्क ट्रेनिंग आईटीआई दीघा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 70 से अधिक छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
कंपनीय के अधिकारियों अनुसार, स्टेप प्रोग्राम का उद्देश्य भारत में तेजी से विकसित हो रहे ऊर्जा क्षेत्र में कौशल की कमी को पूरा करना है। आपको बता दें कि स्टेप एक अभूतपूर्व पहल है जिसका उद्देश्य कौशल विकास को बढ़ावा देना और ऊर्जा क्षेत्र में युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। आने वाले समय में, यह कार्यक्रम सभी राज्यों में लागू किए जाएंगे।

उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना है

इंटेलीस्मार्ट के अधिकारियों का कहना है कि नि:शुल्क ट्रेनिंग कार्यक्रम का मकसद रोजगार और कार्यबल की तैयारी पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालना है। बिहार, जो अपनी उद्यमशीलता की भावना और उभरते उद्यमों के लिए जाना जाता है, स्टेप जैसे कार्यक्रम के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और रोजगार क्षमता के बीच की खाई को पाटना है। इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने में रुचि रखने वाले लोग, इंटेलीस्मार्ट से संपर्क कर सकते हैं। step@intellismartinfra.in

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.