प्रवीर रंजन ने संभाली CISF की कमान, आरएस भट्टी हुए रिटायर

आईपीएस प्रवीर रंजन ने मंगलवार, 30 सितंबर को CISF के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला। एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन अप्रैल 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। आईपीएस प्रवीर रंजन ने मंगलवार, 30 सितंबर को CISF के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला। एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन अप्रैल 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति से पहले, उन्होंने बल के संवेदनशील हवाई अड्डा सुरक्षा क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए विशेष महानिदेशक के रूप में कार्य किया।

मिल चुका है राष्ट्रपति पुलिस पदक

उस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर करने वाले आईपीएस रंजन ने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पब्लिक मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से एलएलएम भी किया है। अपने 32 वर्षों के प्रतिष्ठित करियर में उन्होंने कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। प्रवीर दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर रह चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है। साल 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (2009) से सम्मानित हो चुके हैं। वो CISF के 32वें महानिदेशक हैं।

संचालन में लाएंगे आधुनिकीकरण

सीआईएसएफ लॉन में आयोजित एक आंतरिक समारोह के दौरान, उन्हें सीआईएसएफ मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बाद में उन्होंने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। अपने संबोधन में उन्होंने “संचालन में आधुनिकीकरण, करुणा के साथ कल्याण और प्रशासन में पारदर्शिता के माध्यम से बल को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने” की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय के निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

भारतीयों को रोमानिया में परमानेंट रेजिडेंसी का मिल रहा मौका

आरएस भट्टी हुए रिटायर

पुडुचेरी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रह चुके हैं प्रवीर रंजन अपने एडमिनिस्‍ट्रेटिव और रिसर्च वर्क के लिए हमेशा सराहे गए हैं। दिल्ली दंगे की जांच हो या फिर लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था, उन्होंने इसे हाईटेक बनाया। CISF के मौजूदा महानिदेशक आरएस भट्टी आज रिटायर हो गए हैं। जिसके बाद प्रवीर रंजन ने जिम्मेदारी संभाली।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.