पटना में पोस्टर वॉर: प्रशांत किशोर को बताया ‘चारा चोर से बड़ा चोर’

पटना की सड़कों पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को 'चारा चोर से बड़ा चोर' बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन पर चंदे के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने और पाटलिपुत्र में जमीन खरीदने का आरोप है। पोस्टर में जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और किशोर कुमार मुन्ना पर भी निशाना साधा है।

Share This Article:

पटना: बिहार की राजनीति इस समय तीखे आरोप-प्रत्यारोप और पोस्टर वॉर से गरमाई हुई है। राजधानी पटना की सड़कों पर लगे ताजा पोस्टरों ने माहौल को और अधिक राजनीतिक बना दिया है। इन पोस्टरों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सीधा निशाना बनाया गया है।

पोस्टर में क्या लिखा गया?

पोस्टरों में प्रशांत किशोर को “चारा चोर से भी बड़ा चोर” बताते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जनता से चंदे के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे और पाटलिपुत्र में जमीन खरीदी। इसके साथ ही जन सुराज से जुड़े दो नेताओं रामबली चंद्रवंशी और किशोर कुमार मुन्ना की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। पोस्टर में लिखा है कि रामबली चंद्रवंशी अप्राकृतिक दुराचार के आरोपी हैं।

वहीं, किशोर कुमार मुन्ना को अपराधी बताया गया है।साथ ही बड़े अक्षरों में लिखा गया है – ‘भ्रष्टाचारी, अपराधी और दुराचारी का गढ़ है जन सुराज।’

‘भ्रष्टाचारी, अपराधी और दुराचारी का गढ़ है जन सुराज‘ (Photo Credit-newgindia)

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर लगातार बिहार सरकार और एनडीए गठबंधन के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लगभग हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे किसी न किसी मंत्री पर निशाना साधते आए हैं। उनकी आक्रामक शैली से एनडीए खेमे में बेचैनी साफ दिखाई देती है। इसी का जवाब अब पोस्टर पॉलिटिक्स के रूप में सामने आया है। हालांकि इन पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल का नाम या झंडा नहीं है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह काम भाजपा खेमे से जुड़े लोगों का हो सकता है।

क्या संदेश है पोस्टर पॉलिटिक्स का?

चुनावी साल में यह पोस्टर वॉर साफ दिखा रहा है कि बिहार की राजनीति अब और भी तल्ख होने वाली है। एक ओर PK लगातार सरकार पर हमलावर हैं, तो दूसरी ओर एनडीए समर्थक खेमे से उनके ख़िलाफ़ जवाबी रणनीति बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में यह पोस्टर वॉर और आरोप-प्रत्यारोप चुनावी माहौल को और गरमाने वाले हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.