एशिया कप ट्रॉफी को लेकर घमासान! नकवी के खिलाफ ICC जाएगा BCCI

भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर एशिया कप का फाइनल जीत लिया है। हालांकि मैच के बाद काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर एशिया कप का फाइनल जीत लिया है। हालांकि मैच के बाद काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम ने ACC यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और उनका रवैया हमेशा से भारत विरोधी रहा है।

मैदान पर ड्रामा

एशिया कप 2025 जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह देर से शुरू हुआ। नकवी ट्रॉफी देने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन टीम इंडिया मैदान पर मौजमस्ती करती रही। BCCI ने कहा कि मोहसिन नकवी के बदले अमीरात क्रिकेट बोर्ड के वाइस प्रेसी़डेंट से टीम इंडिया को ट्रॉफी दिला दी जाए लेकिन नकवी नहीं माने। वो ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए। BCCI के लिए नकवी का यह रवैया बर्दाश्त करने लायक नहीं था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला किया है कि मामले को ICC के सामने रखा जायेगा। अक्टूबर तक नकवी भारत को ट्रॉफी नहीं लौटाते हैं तो BCCI नवंबर में दुबई में होने वाली आईसीसी की कॉन्फ्रेंस में शिकायत करेगा।

तिलक की धमाकेदार बैटिंग

बता दें कि रविवार को खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। भारत 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 146 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 147 रनों का टारगेट पूरा कर लिया। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने कमाल की बैटिंग की। तिलक वर्मा ने 53 बॉल में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रन बनाये। उनका स्ट्राइक रेट 130. 19 का रहा।

टीम इंडिया का अनोखा सेलिब्रेशन

इधर टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेशन किया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ऐसा जेस्चर बनाकर आये, जैसे ट्रॉफी लेकर आ रहे हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकवी जैसे ही स्टेज पर आये थे, भारतीय दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद नकवी का मुंह उतर गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को इस जीत की बधाई दी। पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिकेट के मैदान में भी भारत जीत गया।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.