भोजपुर की लखपति दीदी ने PM को बताई सफलता की कहानी

भोजपुर की जीविका दीदी रीता देवी ने ₹5,000 से मुर्गी पालन शुरू कर आज ‘लखपति दीदी’ का दर्जा पाया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उनसे सीधा संवाद किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की। रीता देवी की यह प्रेरणादायक कहानी दिखाती है कि कैसे सरकारी योजनाएं लाखों परिवारों की जिंदगी बदल सकती है।

Share This Article:

आरा: बिहार के भोजपुर जिले की रीता देवी ने आत्मनिर्भरता की ऐसी मिसाल कायम की है, जो लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 7,500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की। इस अवसर पर भोजपुर के मोहम्मदपुर गांव की जीविका दीदी रीता देवी सुर्खियों में रहीं, जिनसे प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया।

आरा की रीता देवी से प्रधानमंत्री ने किया सीधा संवाद

रीता देवी ने पीएम से किया संवाद

रीता देवी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने 2015 में जीविका समूह से जुड़कर मात्र 5,000 रुपये का कर्ज लिया और मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में संसाधनों की कमी और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। धीरे-धीरे अंडे की बिक्री से होने वाली आय को बढ़ाया और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ की पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान रीता ने गर्व के साथ कहा, “मेरे लिए यह जीवन का सबसे यादगार पल है कि मैं देश के प्रधानमंत्री और अपने मुख्यमंत्री से बात कर सकी। सरकार की मदद से मिली राशि का उपयोग मैं अपने व्यवसाय को और विस्तार देने में करूंगी।”

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं रीता

रीता की कहानी उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है जो अपने दम पर कुछ कर दिखाने का सपना देखती हैं। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता हासिल की जा सकती है। रीता ने अन्य महिलाओं से जीविका समूह से जुड़ने और स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

सरकार की योजना से मिल रहा आर्थिक और सामाजिक बल

कार्यक्रम में मौजूद अन्य जीविका दीदियों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से न केवल उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी उनकी स्थिति मजबूत होगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

जिले के प्रभारी मंत्री ने की तारीफ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री और पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इस योजना को नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने भोजपुर की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “अब समय है कि महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलें और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.