नई दिल्ली: चाँदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव एवं दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आज सुबह चाँदनी चौक के नागरिकों एवं व्यापारियों की ओर से चाँदनी चौक में सफाई अभियान शुरू करने पधारी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री के साथ सफाई अभियान एवं निरीक्षण में सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल, चाँदनी चौक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर के आलावा लोकनिर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम एवं जलबोर्ड आदि के अधिकारी, चाँदनी चौक के प्रमुख भाजपा नेता श्री अशोक गुडडन, श्री अशोक तोमर, श्री रोहित शर्मा, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, श्रीमती चारू सोनी, श्री मदन अग्रवाल, श्री पियूष भारद्वाज आदि सम्मलित हुए।
चाँदनी चौक नागरिक मंच ने किया मुख्य मंत्री का स्वागत किया
दिल्ली की मुख्य मंत्री ने सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल की पहल पर चाँदनी चौक का अभियान एवं निरीक्षण रखा और अधिकारियों को सुधार के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए और सुधार कर तत्परता से करने को कहा।
मुख्य मंत्री ने लोकनिर्माण विभाग एवं जल बोर्ड अधिकारियों को तुरंत सड़क किनारे ड्रेनों की सफाई करवाने, सेन्ट्रल ब्रिज पर सफाई एवं हरियाली बढ़ाने और सभी स्ट्रीट लाइट दशहरे तक ठीक करने का निर्देश दिया।
इसको भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में UPITS-2025 का उद्घाटन, जानिए खासियत
पटरियों से अतिक्रमण हटाने का आदेश
मुख्य मंत्री ने दिल्ली नगर निगम उपायुक्त को दिन में कम से कम तीन बार सफाई करवाने का निर्देश दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण विभाग अधिकारियों को दरीबा के निवासियों की बूम बैरियर को लेकर शिकायत को अविलंब हल करने का निर्देश दिया। स्थानीय निवासियों एक अन्य शिकायत पर मुख्य मंत्री ने नगर निगम के शहरी क्षेत्र उपायुक्त को रामलीला की शोभायात्रा के आगे सफाई सुनिश्चित करने एवं रिक्शा कम करने का भी निर्देश दिया।
सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने मुख्य मंत्री से शाहजहांबाद रीडिवेलपमेंट कार्पोरेशन का कार्य क्षेत्र बढ़ाने और इसका नाम इन्द्रप्रस्थ पुनर्विकास बोर्ड रखने की मांग की तथा चाँदनी चौक नागरिक मंच ने मुख्य मंत्री से चाँदनी चौक फेस्टिवल के आयोजन का अनुरोध किया।




