प्रोफेसर बालाराम पाणि को डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड

दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन ऑफ कॉलेजिज के प्रोफेसर बालाराम पाणि को 6 दिसंबर को दिल्ली में दिया जाएगा पुरस्कार

Share This Article:

नई दिल्ली: संविधान शिल्पी, आधुनिक भारत के निर्माता, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) ने वर्ष – 2025 के डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड की घोषणा की है। डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड के लिए फोरम ने एक ज्यूरी का गठन किया था, इसमें प्रोफेसर के.पी. सिंह, डॉ. के. योगेश, प्रोफेसर जय गोपाल शर्मा, प्रोफेसर हरिओम दहिया, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलवान सिंह आदि थे। ज्यूरी ने प्रोफेसर बालाराम पाणि के नाम को प्रस्तावित किया। इसके बाद फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर बालाराम पाणि को वर्ष – 2025 का डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड दिए जाने की घोषणा की है।

20 अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा

सम्मान स्वरुप उन्हें 11 हजार रुपये , स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र , शॉल व पटका आदि देकर सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा 20 अन्य शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जो निम्न है। प्रोफेसर संजीव तिवारी , प्रोफेसर अरुण चौधरी , प्रोफेसर अजय कुमार भागी ( पूर्व डूटा अध्यक्ष ) प्रोफेसर मनोज कुमार केन ( साहित्य व समाजसेवा ) डॉ. मनोज वर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार संसद टीवी ) प्रो. नीलम राठी (पत्रकारिता ) प्रो. रमा शर्मा ( लेखिका व प्राचार्या हंसराज कॉलेज ) श्री अशोक दास ( टीवी पत्रकार ) डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर (दलित चिंतक ) प्रो. पी.डी. सहारे ( अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक ) सौरभ भटनागर ( प्रसिद्ध समाजसेवी ) धर्मेंद्र डागर ( पत्रकारिता) राजीव दुबे , अजय कुमार शुक्ला आदि हैं।

पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने वालों को दिया जाता पुरस्कार

फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने बताया है कि प्रो. पाणि को डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड फोरम द्वारा आयोजित 6 दिसम्बर-2025 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रति वर्ष समाज में अत्यंत पिछड़े वर्ग, वंचित समाज के लिए काम करने वाले एवं दलित समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के लिए तथा उनको राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयास करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिया जाता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा भारत के बहुजनों के लिए देखें गए सपनों के नक्शे कदम पर चलते हुए समाज में कुछ महत्वपूर्ण व्यक्ति इन प्रयासों में लगे हुए है, जिनमें प्रोफेसर बालाराम पाणि एक महत्वपूर्ण नाम है। प्रोफेसर पाणि भास्कराचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ-साथ रसायन विज्ञान के जाने माने प्रोफेसर हैं, जो पिछले तीन दशक से अधिक समय से दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत्त हैं। आपने विज्ञान और समाज विषय पर कई पुस्तकें लिखी हैं जो शोधार्थियों के लिए शोध की दृष्टि से महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं । 

डॉ. सुमन के अनुसार प्रोफेसर पाणि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस में लंबे समय तक रसायन विज्ञान के शिक्षक व प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन ऑफ कॉलेजिज बनने के बाद उनके नेतृत्व में एक दशक से रुकी हुई शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति व पदोन्नति को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रोफेसर पाणि ने कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की टीम के साथ मिलकर अभी तक विभागों व संबद्ध कॉलेजों में 5000 शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति व 22000 से अधिक पदोन्नति कराई है, जो कि विश्वविद्यालय के इतिहास में कभी इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति व पदोन्नति नहीं हुई थी । आपके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के साथ सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा किया गया इसीलिए फोरम आपको सम्मानित करते हुए अपने को गौरान्वित अनुभव कर रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.