बीएसआरटीसी ने जारी की त्योहारी सीजन के लिए बस समय सारणी

बीएसआरटीसी की यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें संचालित होंगी। पटना-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 65 बसों का परिचालन करेगा। यात्रियों को मिलेगी 24 करोड़ रुपये की त्योहारी सब्सिडी

Share This Article:

पटना: त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें संचालित होंगी। निगम ने 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी और अब बसों की विस्तृत समय सारणी भी जारी कर दी गई है।

दिल्ली के लिए सर्वाधिक 65 बसें

त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर 65 बसों के संचालन का फैसला किया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी, और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी।

बिहार-हरियाणा के लिए 30 बसें

हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की होंगी, जो यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव देंगी।

अन्य प्रमुख रूटों की समय सारणी

• कोलकाता-पटना: इस रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी।
• गाजियाबाद: गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम 4 बजे रवाना होगी।
• दिल्ली-गयाजी: दिल्ली से गयाजी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और रात 9 बजे रवाना होंगी। गयाजी से दिल्ली के लिए बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।
• कोलकाता-गयाजी: इस रूट पर बसें शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच संचालित होंगी।
• दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से पूर्णिया के लिए बस दोपहर 1 बजे, जबकि पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगी।

यात्रियों को 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी

राज्य सरकार ने यात्रियों और बस ऑपरेटरों के लिए विशेष सब्सिडी की घोषणा की है। यात्रियों को 24 करोड़ रुपये और बस चालकों को 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी दी जाएगी।

पटना-दिल्ली रूट के लिए किराए पर सब्सिडी

• एसी बस: कुल किराया 1,873 रुपये, जिसमें यात्री 1,254 रुपये देंगे और सरकार 619 रुपये की सब्सिडी देगी।
• नॉन-एसी बस: कुल किराया 1,527 रुपये, जिसमें यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी।
• एसी स्लीपर बस: कुल किराया 2,812 रुपये, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे और सरकार 919 रुपये की सब्सिडी देगी।

यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं

बीएसआरटीसी ने त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय किया है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया न वसूल सकें। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी कामगारों व बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.