दिल्ली में जल्द शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेगी BLO टीम

भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) शुरू करने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) की नियुक्ति की जा चुकी है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखना और चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ज्ञानेश कुमार ने इसको लेकर अपनी तैयारियां शुरू शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध 2002 की मतदाता सूची

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2002 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची CEO दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

मतदाताओं से अपेक्षित सहयोग

जनता से अपील की गई है कि वे 2002 की मतदाता सूची देखकर उसमें अपना और अपने माता-पिता का नाम अवश्य सत्यापित करें। यह प्रक्रिया तब उपयोगी होगी जब BLOs विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान घर-घर (House to House – H2H) भ्रमण करेंगे और गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे।

  • यदि किसी मतदाता का नाम 2002 और 2025 दोनों सूचियों में मौजूद है, तो उन्हें केवल गणना प्रपत्र और 2002 की सूची का अंश प्रस्तुत करना होगा।
  • वहीं, यदि वर्तमान मतदाता का नाम 2002 की सूची में नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता का नाम उस सूची में दर्ज है, तो ऐसे मामलों में पहचान दस्तावेज, गणना प्रपत्र और माता-पिता की 2002 की सूची का अंश प्रस्तुत करना होगा।

CEO दिल्ली कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक विश्वसनीय और सटीक बनाना है। इससे आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.