तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा का आगाज

Share This Article:

जहानाबाद: तेजस्वी ने कहा कि हम उम्र में भले ही कच्चे हैं लेकिन जुबान के पक्के हैं। हम जो कहते हैं वही करते हैं। मेरे द्वारा पूर्व के चुनाव में नौकरी देने का वादा किया गया था। जब 17 महीने सरकार में रहने का मौका मिला तो बिहार के युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे चाचा कहते थे कि पैसा कहां से लाओगे, लेकिन मैंने अपने वादे के मुताबिक लोगों को नौकरी देना जारी रखा। इस बार जो वादे मेरे द्वारा किया जा रहा है यदि आप लोग सरकार में आने का मौका दिया तो उसे निश्चित ही पूरा करेंगे।

एनडीए पर योजनाओं को चोरी करने का लगाया आरोप

प्रतिपक्ष के नेता ने एनडीए पर योजनाओं को चारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली, माई बहन मान योजना के तहत महिलाओं को पैसा देने, वृद्धा योजना समेत कई घोषणाएं है जो मेरे द्वारा शुरू की गई थी। अब एनडीए के लोग उसकी नकल कर रहे हैं। उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद वे लोग योजना के बदले आपसे वसूली शुरू करेंगे, लेकिन मेरी सरकार में इस तरह की स्थिति नहीं होगी। वर्तमान सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है। सभी लोग मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंके तभी बिहार का कल्याण होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद तथा अरवल जिले के सभी वर्तमान तथा पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद थे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.