15 से 29 साल के युवकों के लिए PM मोदी से बात करने का मौका

VBYLD की घोषणा हो चुकी है, जिसमें 3,000 से अधिक युवा PM मोदी से सीधे संवाद करेंगे। इस बार आत्मनिर्भर भारत, डिजाइन फॉर भारत और टेक फॉर विकसित भारत जैसे नए विषय जोड़े गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव पर PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प लिया कि राजनीति में बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के 1 लाख युवाओं को जोड़ा जाए। इसी प्रेरणा से नेशनल यूथ फेस्टिवल को नई सोच और नए रूप में पेश किया गया और इसका नाम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) रखा गया था, जिसका पहला संस्करण वर्ष 2025 में आयोजित हुआ था। पिछले 25 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रूपरेखा को बदलते हुए इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष की आयुवर्ग वाले युवाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच देना था जहां वे अपने विचार और सपनों को सीधे प्रधानमंत्री के सामने रख सकें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन सकें।

VBYLD 2025 : पहला संस्करण ऐतिहासिक शुरुआत

पहले ही साल में इस कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया। विकसित भारत चैलेंज के ज़रिए देशभर के लगभग 30 लाख युवा भागीदारी हुए। इसमें से 2 लाख से अधिक युवाओं ने निबंध लिखे और 9,000 युवाओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी सोच और दृष्टि को प्रस्तुत किया। यह सफर दिल्ली के भारत मंडपम में आकर पूरा हुआ जहां देशभर से आए 3,000 युवा बतौर चेंजमेकर्स शामिल हुए। इनमें 1,500 युवा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक से 1,000 युवा कल्चर ट्रैक से और 500 पाथब्रेकर्स (युवा आइकॉन और अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले) थे।

VBYLD 2026 की शुरुआत

पहले संस्करण की बड़ी सफलता के बाद अब विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का दूसरा संस्करण (VBYLD–2026) शुरू किया जा रहा है। इस बार पहले से अधिक युवाओं को इस अभिनव प्रयोग से जोड़ना, नए ट्रैक शुरू करना, ज़्यादा राज्यों और इलाकों तक पहुंचना और अन्य बड़े लक्ष्य तय करना, हमारा उद्देश्य है। इसकी घोषणा 13 सितंबर को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुई। यहां युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी ने मंत्रालय की सचिव और संयुक्त सचिव के साथ प्रेस को संबोधित किया।

युवा सीधे प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं

अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि VBYLD ऐसा मंच है, जहां भारत के युवा न केवल अपने विचार साझा कर सकते हैं बल्कि सीधे प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं। यह सचमुच युवा आधारित लोकतंत्र का उदाहरण है, जहां विजन को आवाज़ और आवाज़ को असर में बदलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि VBYLD युवाओं की ताकत और क्षमता को सही दिशा देने वाला मंच है जो आने वाले भारत का ब्लूप्रिंट तैयार करता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आज के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के राष्ट्रनिर्माता हैं।

VBYLD 2026 की रूपरेखा

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की यात्रा ऑनलाइन क्विज़ और निबंध प्रतियोगिता से शुरू होगी, फिर राज्य स्तर की प्रस्तुतियों तक जाएगी और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में पूरी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार VBYLD 2026 में नए ट्रैक जोड़े जा रहे हैं और पूरे साल के कई चरणों के बाद इसका शिखर आयोजन जनवरी 2026 में राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान होगा।

खास बातें

VBYLD 2026 पहले वाले सभी मुख्य विषयों और ट्रैक्स को बनाए रखेगा, लेकिन इसके साथ ही कुछ नए बदलाव और पहली बार अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी जोड़ी जाएगी। मुख्य जोड़ इस प्रकार हैं –

Design for Bharatः यह एक राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज होगा, जिसमें कई चरण होंगे। यह विकसित भारत@2047 के विज़न से जुड़ा होगा।

Tech for Viksit Bharatः Hack for a Social Cause यह एक हैकाथॉन होगा, जिसमें अलग-अलग चरणों में तकनीक पर आधारित समाधान और प्रोटोटाइप बनाए जाएंगे और इसका विषय विकसित भारत@2047 पर आधारित होगा।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारीः पहली बार इसमें विदेशों से भी युवा जुड़ेंगे। इसमें विदेश मंत्रालय की पहल Know India Programme के 80 युवा, BIMSTEC देशों के 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रतियोगिता की रूपरेखा

-राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं चुने हुए नोडल संस्थानों में होंगी।

-राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से तीन-तीन सदस्य की टीमें भाग लेंगी।

-हैकाथॉन और डिज़ाइन चैलेंज के लिए कुल 100 प्रतिभागी राष्ट्रीय फाइनल तक पहुँचेंगे और अपने इनोवेशन दिखाएंगे।

Viksit Bharat Challenge Track – 4 चरणों में

चरण -I (Digital) – क्विज़ → 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025

चरण II (Digital) – निबंध प्रतियोगिता → 23 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025

चरण III (In-person) – PPT चैलेंज (राज्य स्तर) → 24 नवंबर से 8 दिसंबर 2025

चरण IV (In-person) – Viksit Bharat Championship, नेशनल यूथ फेस्टिवल, नई दिल्ली → 10 से 12 जनवरी 2026

इस ट्रैक के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 1,500 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेंगे।

Cultural & Design Track (3 चरणों में)

जिला स्तर – 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025

राज्य स्तर – 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय स्तर – 10 से 12 जनवरी 2026

इस ट्रैक में भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और इनोवेशन जैसी गतिविधियाँ होंगी। इसमें हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से हर श्रेणी की सबसे अच्छी टीम राष्ट्रीय स्तर के लिए चुनी जाएगी।

Design for Bharat & Tech for Viksit Bharat

राज्य स्तर पर ये प्रतियोगिताएं चुने हुए नोडल संस्थानों में होंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से 3 सदस्यीय टीमें भाग लेंगी।

दोनों ट्रैक्स से मिलाकर कुल 100 प्रतिभागी राष्ट्रीय फाइनल तक पहुँचेंगे। ये देश के सबसे उज्ज्वल और प्रतिभाशाली युवा इनोवेटर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी – जनवरी 2026

3,000 प्रतिभागी शामिल होंगे

VBYLD 2026 का ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली में 10–12 जनवरी 2026 को होगा। इसमें कुल 3,000 प्रतिभागी शामिल होंगे। उनके आपसी संवाद, चर्चाएं और प्रस्तुतियां जीवंत माहौल बनाएंगी जहां नए विचार, समाधान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प सामने आएंगे।

1,500 प्रतिभागी – Viksit Bharat Challenge Track से

1,000 प्रतिभागी – Cultural & Design Track से

100 प्रतिभागी – अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि

400 विशेष अतिथि

पंजीकरण और भागीदारी VBYLD 2026 की यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी है। Quiz Round के लिए पंजीकरण MY Bharat Portal mybharat.gov.in पर खोले जा चुके हैं। यहाँ से हर युवा इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनने की शुरुआत कर सकता है। इसके निमित mybharat.gov.in पर Quiz Round के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2025 है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.