नई दिल्ली : नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से सोमवार देर रात बैन हटा लिया है। इसके बाद भी युवा मान नहीं रहे हैं और लगातार दूसरे दिन भी जमकर बवाल काटा। छात्रों के भारी दबाव के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच नेपाल के राष्ट्रपति ने केपी शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही नई सरकार के गठन पर बातचीत भी शुरू हो गई। उधर नेपाली युवाओं ने पीएम प्रचंड और पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर पर हमला करने की कोशिश की है। इस दौरान जेन-जी प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत गई और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं।
बंग्लादेश और श्रीलंका में भी लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था
नेपाल में सरकार के खिलाफ सोमवार से जारी विरोध प्रदर्शन पिछले साल बंग्लादेश में हजुए आंदोलन की याद दिला दी। इससे पहले साल 2022 में श्रीलंका में भी लोगों ने सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। दक्षिण एशिया के भू-राजनीत के जानकार धनंजय त्रिपाठी के मुताबिक, दक्षिण एशिया का यह इलाका युवाओं से भरा हुआ है और सरकारें इन युवाओं की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रही है। नेपाल, बंग्लादेश और श्रीलंका के आंदोलनों में यही समानता है।
सेना प्रमुख की चेतावनी
नेपाली सेना प्रमुख की चेतावनी के बाद ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेपाल के 10 से ज्यादा मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। नेपाल के संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने देर रात घोषणा की कि सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगान का फैसला वापस ले लिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम देउबा, विदेश मंत्री आरजू राणा को पीटा
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ओर उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा को प्रदर्शनकारियों ने जमकर पीट दिया है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार परिसर में इन नेताओं को पीट दिया। इससे पहले नेपाल के पूर्व पीएम ओली को सेना अपने साथ लेकर चली गई। माना जा रहा है कि वह देश छोड़कर भाग सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने ओली और राष्ट्रपति के घर को जला दिया है।
भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, उड़ानें लौटाई
नेपाल के पीएम केपी शमार् ओली के इस्तीफे के बाद भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। इस बीच भारत से नेपाल जाने वाली उड़ानें को अब लखनऊ डायवर्ट किया गया है। काठमांडू एयरपोर्ट पर हवाई सेवा को रोक दिया गया है। सेना ओली को हेलिकाप्टर से किसीसुरक्षित स्थान पर लग गई है।
नेपाल के कई नेता देश छोड़कर भागे
नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों और पीएम केपी शर्मा ओली का अपने पद से इस्तीफा देने के बाद करीब एक दर्जन से अधिक हेलेकाप्टरों ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी है। शंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में ओली समर्थक नेता देश छोड़कर भाग गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के रास्ते में आग लगा दें ताकि ये नेता देश छोड़कर भाग न सकें। एयरपोर्ट पर कई विमान उतर नहीं पा रहे हैं।

नेपाल की संसद में लगाई आग
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद को आग के हवाले कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में संसद में घुसे प्रदर्शनकारियों ने देश की संसद को फूंक दिया है। संसद भवन के अंदर कई प्रदर्शनकारियों के हाथ में हथियार देखे गये थे। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों से ये हथियार छीने गये थे।
इसको भी पढ़ें: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा
प्रदर्शनकारियों ने संसद को घेरा
नेपाल की संसद को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने घर लिया है। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में हथियार देखे गये हैं। वहीं देश के वित्त मंत्री की भीड़ ने बुरी तरह से पिटाई की है। नेपाल की कांग्रेस पार्टी के दफ्तर को जला दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ ने सेना के जवानों से हथियार छीन लिए हैं और संसद भवन के अंदर घुस आए हैं।



