8 साल बाद फिर भिड़ेंगी INDIA VS Afghanistan की टीमें

India vs Afghanistan के बीच जून 2026 में होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा सितारों को मौका दे सकती है। रणजी और दलीप ट्रॉफी में चमके आठ खिलाड़ी इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: India vs Afghanistan Test 2026 के बीच टेस्ट सीरीज अगले साल जून 2026 में खेली जानी है। इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India Squad) के चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ की रणनीति अलग दिखाई दे सकती है। खबर है कि कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आठ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

2018 के बाद फिर आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) आखिरी बार साल 2018 में टेस्ट सीरीज में भिड़े थे। उस समय दोनों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बड़े अंतर से अपने नाम किया था। अब आठ साल बाद एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं।

गायकवाड़ कर सकते हैं ओपनिंग

सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को शुरुआती पारी का मौका मिल सकता है। गायकवाड़ ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2025 (Duleep Trophy 2025) में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ 184 रन की शानदार पारी खेली थी। घरेलू क्रिकेट और बुची-बाबू ट्रॉफी में भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

यश राठौड़ और दानिश मालेवर भी रेस में

यश राठौड़ (Yash Rathod), जिन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2024-25 में 960 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, चयन की दौड़ में शामिल हैं। वहीं, दानिश मालेवर ने दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनकी 17 प्रथम श्रेणी पारियों में 1001 रन और 58.88 की औसत उनकी निरंतरता को दर्शाती है।

नारायण जगदीसन के लिए सुनहरा अवसर

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल ऋषभ पंत की जगह शामिल किए गए नारायण जगदीसन (Narayan Jagadeesan) को अफगानिस्तान सीरीज में मौका मिल सकता है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 197 रन की शानदार पारी खेली थी। यह पारी उनकी धैर्य और क्लास को दर्शाती है।

सीरीज का कार्यक्रम

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज जून 2026 में खेली जाएगी। हालांकि अभी तक तारीख और मैदान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आयोजित हो। लंबे समय से वहां कोई टेस्ट मैच नहीं हुआ है। पिछली बार दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु में हुआ था।

संभावित भारतीय स्क्वाड

  • केएल राहुल
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • यश राठौड़
  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • आयुष बदोनी
  • नारायण जगदीसन (विकेटकीपर)
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • दानिश मालेवर
  • तनुष कोटियान
  • दीपक चाहर
  • हर्ष दुबे
  • वाशिंगटन सुंदर
  • रियान पराग
  • खलील अहमद
  • मोहम्मद सिराज

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए अपने टैलेंट को साबित करने का सुनहरा मौका होगी। सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट से उभरकर आए चेहरे भारतीय क्रिकेट का भविष्य तय कर सकते हैं। यह मैच न सिर्फ भारत के लिए आसान चुनौती होगा, बल्कि आने वाले समय में टीम की बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अहम मंच भी साबित होगा।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.