गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का भूमि पूजन

केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जोड़ा है।

Share This Article:

गुरुग्राम: गुरुग्राम को शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का भूमि पूजन गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में किया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण 1277 करोड़ रुपये से किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और पटौदी विधायक बिमला चौधरी मौजूद थी।

गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर का भी किया भूमि पूजन

इससे पूर्व सेक्टर 44 में करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया। यह कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक विस्तारित होगा तथा इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ने के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला विकल्प बनेगी।

विश्व में भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में मेट्रो सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। वर्ष 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर 24 शहरों में 1066 किलोमीटर हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 970 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क निर्माणाधीन है, जिसके पूरा होने पर भारत विश्व में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क प्रदान करने वाला देश बन जाएगा।

गुरुग्राम में जाम और प्रदूषण की समस्या कम होगी

 इस परियोजना से गुरुग्राम में जाम की समस्या कम होगी, प्रदूषण घटेगा तथा आवागमन में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शहरी मंत्रालय द्वारा देशभर में 10 हजार नई बसें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें से 450 बसें हरियाणा को मिलेंगी तथा 100 बसें विशेष रूप से गुरुग्राम को दी जाएंगी।

परियोजना चार वर्ष में पूरी होगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह परियोजना चार वर्षों में पूर्ण होगी और सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, पालम विहार, उद्योग विहार तथा रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम देश की आर्थिक शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां 250 से अधिक फॉर्च्यून-500 कंपनियां तथा अनेक यूनिकॉर्न स्थापित हैं। नई मेट्रो परियोजना से गुरुग्राम का देश और दुनिया से जुड़ाव और मजबूत होगा तथा यह केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि विकास का प्रतीक बनेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस, ओणम और ईद की लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.