GST दरो में कटौती, रोजमर्रा के ये सामन अब होंगे सस्ते

GST काउंसिल मीटिंग में केन्द्रीय सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए GST दरो में कटौती करने का ऐलान किया हैं जिससे FMCG कंपनियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: बुधवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमे केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी रहत देते हुए GST दरो में कटौती करने का फैसला लिया। काउंसिल ने GST की पुरानी 4 स्लैब्स को हटाकर 5% और 18% की नई 2 स्लैब संरचना लागू करने का फैसला किया हैं, जो 22 सितम्बर 2025 से पुरे देश में प्रभावी होगी।

सरकार के इस फैसले से बड़ी FMCG  (Fast-Moving Consumer Goods) कंपनियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा क्योंकि दैनिक जरुरत की कई वस्तुओं पर GST घटाकर 18% से 5% कर दिया हैं।चार GST स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18%, में समाहित किया गया है साथ ही 40% की नई स्लैब ‘सिन’ लक्ज़री वस्तुओं पर लगाया जाएगा।

FMCG कंपनियों को मिलेगा लाभ

ब्रोकरेज फर्म Nomura के अनुसार ये FMCG कंपनियां सबसे अधिक लाभार्थी होंगी:

कोलगेट

टूथपेस्ट, टुथब्रश और पर्सनल वॉश जैसी सभी उत्पादों पर GST 18% से घटाकर 5%, टूथपाउडर पर 12% से 5% हो जाएगा।

ब्रिटानिया

लगभग 85% बिक्री वाले बिस्कुट/केक पर 18% से 5% की कटौती कर दी गई हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर  (HUL)

 लगभग 40% बिक्री वाले शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट आदि पर 5% की नई दर लगाई गई हैं।

डाबर इंडिया

लगभग 50% बिक्री वाले टूथपेस्ट, हेयर ऑयल आदि पर GST दर 18% से घटकर  अब 5% कर दी गई हैं और बाकी उत्पादों जैसे जूस, टूथपाउडर आदि को भी 12% की स्लैब से निकलकर 5% में रख दिया हैं।

नेस्ले  इंडिया

नूडल्स, मिल्कमेड और चोकलेट जैसे प्रोडक्ट्स को अब 12% से 5% की स्लैब में रखा गया हैं।

अतिरिक्त कंपनियां

Nomura ने Marico, Tata Consumer Products, Mrs Bectors, Bajaj Consumer को भी लाभार्थी के रूप में नामित किया है।

इन सभी कंपनियों की हिस्सेदारी खास तौर से उन्हीं प्रोडक्ट्स में है जो GST कटौती से सीधे लाभान्वित होंगे, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर होगा और मांग में वृद्धि सम्भव है।

फुटवियर और परिधान क्षेत्र को लाभ

फुटवियर: फुटवियर जिनकी कीमत ₹2,500 तक हैं, उन्हें 12% GST स्लैब से घटाकर 5% कर दिया हैं, इससे Bata India, Metro Brands, Campus Activewear और Mirza International जैसी कंपनियों के शेयरों में 6–10% तक की तेजी आई।

अन्य प्रमुख सेक्टर और प्रभाव: इनके अलावा ऑटो, सीमेंट और Consumer Electronics जैसे क्षेत्र भी GST में कटौती से लाभान्वित होंगे।

सिन गुड्स

सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए Sin Goods पर 40% टैक्स लगाने का ऐलान किया है। इनमे उन वस्तुओं या सेवाओं को शामिल किया जाता हैं जो  समाज या व्यक्ति की सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होते है।, इसमें महँगी कारें और तंबाकू उत्पाद जैसे प्रोडक्ट्स को 40% GST स्लैब में रखा गया हैं।

निष्कर्ष

सरकार के इस फैसले से आम जनता को बहुत रहात मिली हैं GST दरो की कटौती के इस निर्णय से FMCG कोमनियो को तो सीधा लाभ मिलेगा ही पर इसके साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओ के दाम कम होने से बाजार उपभोक्ता मांग में भी वृद्धि होंगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.