नई दिल्ली: भारतीय रेलवे आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहरों को एक साथ अनुभव करने का सुनहरा अवसर लेकर आ रही है। 25 अक्टूबर 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन श्रद्धालुओं को चार ज्योतिर्लिंगों और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की विशेष 9 दिनों की यात्रा पर लेकर जाएगी। यह ट्रेन यात्रियों को मध्यप्रदेश और गुजरात के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचाएगी।
यात्रा का रूट और स्टेशन
इस खास यात्रा की शुरुआत पंजाब के अमृतसर से होगी और ट्रेन जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। श्रद्धालुओं को इस यात्रा के दौरान सबसे पहले:
- उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
- केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्य सैर कराई जाएगी।
- इसके बाद द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
- गुजरात के सोमनाथ में प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन करने को मिलेगा।
किराया और ट्रेन की श्रेणियां
इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए सीटें तीन श्रेणियों में उपलब्ध हैं:
- स्लीपर क्लास: ₹19,555 (640 सीटें)
- 3AC स्टैंडर्ड: ₹27,815 (70 सीटें)
- 2AC कम्फर्ट: ₹39,410 (52 सीटें)
इस पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ-साथ दैनिक भोजन, आरामदायक आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी/नॉन-एसी बस, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
- इसको भी पढ़ें: रेलवे का बायोमेट्रिक सिस्टम से पारदर्शिता को बढ़ावा
ऐसे करे बुकिंग
यात्रा के लिए बुकिंग इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है या IRCTC के चंडीगढ़ और नई दिल्ली कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। सीटें सीमित हैं और मांग अधिक है, इसलिए इच्छुक श्रद्धालु समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।
निष्कर्ष
यह यात्रा न केवल श्रद्धालुओं को प्राचीन मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी,बल्कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से आधुनिक भारत की शान का अनुभव भी कराएगी। इस यात्रा को भारतीय संस्कृति, एकता और अध्यात्म का अनूठा संगम माना जा रहा है।



