Asia Cup 2025 में ओमान से खेलेंगे भारतीय मूल के 6 खिलाड़ी

Asia Cup 2025 में पहली बार ओमान की टीम हिस्सा लेगी। 17 सदस्यीय स्क्वाड में 6 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें जतिंदर सिंह को कप्तानी सौंपी गई है। ओमान का मुकाबला भारत, पाकिस्तान और यूएई से होगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: Asia Cup 2025 में इस बार इतिहास रचने जा रहा है, क्योंकि ओमान की क्रिकेट टीम (Oman Cricket Team) पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। 26 अगस्त को ओमान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम में छह भारतीय मूल (Indian-Origin Players) के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया से मौका न मिलने पर थामा ओमान का दामन

हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह टीम इंडिया (Team India) की ब्लू जर्सी पहनकर मैदान में उतरे, लेकिन जगह सीमित होने की वजह से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे खिलाड़ी अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अन्य देशों का रुख करते हैं।

श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नाम इस बार भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक गए। इसी तरह कई भारतीय मूल (India vs Oman) के खिलाड़ी जिन्होंने घरेलू स्तर पर प्रदर्शन तो किया, लेकिन राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली, अब ओमान के लिए खेलते नजर आएंगे।

भारतीय मूल के ये 6 खिलाड़ी खेलेंगे ओमान से

  • जतिंदर सिंह (कप्तान) – पंजाब के लुधियाना में जन्मे जतिंदर (Jatinder Singh) को भारत में मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने ओमान की ओर रुख किया। अब उन्हें एशिया कप में टीम की कमान सौंपी गई है।
  • विनायक शुक्ला (विकेटकीपर) – विनायक शुक्ला (Vinayak Shukla) भारत में करियर आगे नहीं बढ़ा पाए, लेकिन ओमान टीम से सिलेक्शन पाकर एशिया कप खेलने जा रहे हैं।
  • आशीष ओडेडेरा – गुजरात में जन्मे आशीष (Ashish Odedara) भारत से चयनित नहीं हो पाए, अब ओमान के लिए एशिया कप में खेलेंगे।
  • आर्यन बिष्ट – नेशनल लेवल पर जगह न मिलने पर आर्यन बिष्ट (Aryan Bisht) ने ओमान का रास्ता चुना। साल 2025 में वनडे डेब्यू का मौका मिला।
  • करण सोनावले – मुंबई के बैटिंग ऑलराउंडर करण सोनावले (Karan Sonawale), जो घरेलू क्रिकेट तक सीमित रहे। इंटरनेशनल खेलने का सपना अब ओमान से पूरा करेंगे।
  • समय श्रीवास्तव – समय श्रीवास्तव (Samay Shrivastava) ने भारत में चयन न मिलने पर 2022 से ओमान के लिए खेलना शुरू किया। अब तक 12 वनडे में 25 और 15 टी20 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं।

एशिया कप 2025 के लिए ओमान का स्क्वाड

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आशीष ओडेडेरा, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, करण सोनावले, जिक्रिया इस्ला और अन्य खिलाड़ी।

ओमान का शेड्यूल

  • 12 सितंबर – बनाम पाकिस्तान
  • 15 सितंबर – बनाम यूएई
  • 19 सितंबर – बनाम भारत

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.