कांग्रेस के न्याय योद्धा यूपी में दिलाएंगे इंसाफ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की सभी 360 तहसीलों में न्याय योद्धा की नियुक्ति करेगी। पार्टी का दावा है कि यह फर्जी मुकदमों से लोगों को निकालेंगे।

Share This Article:

लखनऊ: यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि योगी सरकार में जिस तरह सच बोलने पर तथा सरकार की कुनीतियों का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं, उसमें न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी पिस रहे हैं। हम अपने विधि विभाग का नए सिरे से पुनर्गठन कर न्याय योद्धा बनाऐंगे।

अजय राय ने कहा कि ये न्याय योद्धा प्रदेश के सभी 360 तहसीलों में होंगे और सरकारी तानाशाही के शिकार लोगों को कानूनी रूप से न्याय दिलाएंगे और सच और इंसाफ की लौ जलाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधि विभाग के सिपाही वोट चोरी और चुनाव आयोग के भ्रष्ट मॉडल के खिलाफ राहुल गांधी के आंदोलन को और धार देने का काम करेंगे। इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में हो रही धांधलियों को उजागर कर जिनके भी नाम काटे जा रहे हैं उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। 

विधि विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने लगभग 1719 मुकदमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते दर्ज कराएं हैं। हम अपने सभी भाईयों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे और इनके साथ खडे़ होकर बल प्रदान करेंगे।

आसिफ रिजवी ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। कचहरियों में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए व्यवस्था हेतु प्रयास किया जायेगा। जूनियर अधिवक्ताओं को (पांच साल तक) स्टाइपेन्ड दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। वकीलों का दस लाख रुपये तक का बीमा कराए जाने का वादा योगी सरकार द्वारा किया गया था जिससे वह बाद में हमेशा की तरह मुकर गई। सरकार पर दबाव बनाकर अधिवक्ताओं की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कराया जाएगा इसके साथ ही मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मांग की जाएगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा ने कहा कि हम समय-समय पर अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। हम अधिवक्तागण सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए संकल्पित हैं। हम कांग्रेस के विधि विभाग में अपने न्याय योद्धाओं के जरिए इंसाफ की आस को बनाए रखेंगे।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.