Bollywood की पहली AI Movie ‘चिरंजीवी हनुमान’ की धमाकेदार शुरुआत

बॉलीवुड में AI की मदद से बन रही पहली फीचर फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ 2026 में रिलीज होगी। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को नई तकनीक के साथ पेश करेगी।   

Share This Article:

नई दिल्ली: Bollywood’s First AI Movie: भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की ताकत से कहानियों को जीवंत किया जाएगा। कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क और एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट मिलकर ‘चिरंजीवी हनुमान’ नामक एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो बॉलीवुड की पहली पूर्ण लंबाई की एआई-आधारित फीचर फिल्म होगी। बेंगलुरु में दिन-रात इस प्रोजेक्ट पर 500 से अधिक कलाकारों, तकनीशियनों और विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम काम कर रही है। इस फिल्म को 2026 में रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका उद्वेश्य भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक तकनीक के साथ वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।  

एआई और भारतीय सिनेमा का अनूठा मेल

एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के संस्थापक विक्रम मल्होत्रा का कहना है कि यह फिल्म न केवल हनुमान की शौर्यगाथा को दर्शाएगी, बल्कि एआई के उपयोग से कहानी कहने की कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। दूसरी ओर, कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के सीईओ विजय सुब्रमण्यम का मानना है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनगिनत पौराणिक कहानियां अब तकनीक के दम पर दुनिया को मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हॉलीवुड ने भारतीय कथाओं से प्रेरणा ली है, लेकिन अब समय है कि भारत अपनी कहानियों को अपने अंदाज में पेश करे।  

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में एआई को लेकर कुछ हिचकिचाहट भी है। कई फिल्मकार इसे रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए चुनौती मानते हैं। फिर भी, विशेषज्ञों का मानना है कि लोग इस तकनीक को जैसे-जैसे समझेंगे, वैसे-वैसे उनकी झिझक कम होगी। ऐसे में ‘चिरंजीवी हनुमान’ न केवल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को टक्कर देगी, बल्कि यह भारतीय सिनेमा में तकनीक और रचनात्मकता के बीच एक नया संतुलन स्थापित करेगी। यह फिल्म दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है, जहां पौराणिक कथाएं और भविष्य की तकनीक एक साथ नजर आती हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.