नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (India vs England Test Series) 2-2 की बराबरी पर खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम अब एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारी में जुट गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेली गई इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि न सिर्फ मैदान पर बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कई रिकॉर्ड टूट गए।
रोहित-विराट के बिना भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson Tendulkar Trophy) 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, लेकिन इसने मैदान के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा दी। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या कम हो जाएगी, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला। युवा टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड में ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शकों की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
जियो हॉटस्टार पर नई ऊंचाई
भारत-इंग्लैंड सीरीज जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टेस्ट सीरीज बन गई। 170 मिलियन (170 Million Digital Viewership) से अधिक दर्शकों ने इस सीरीज का आनंद लिया। खास बात यह रही कि ओवल टेस्ट के आखिरी दिन 1.3 मिलियन दर्शक एक साथ लाइव देख रहे थे, जिससे वॉच टाइम 65 अरब मिनट तक पहुंच गया। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के हेड ऑफ कंटेंट सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, “यह सीरीज साबित करती है कि टेस्ट क्रिकेट हर सत्र में रोमांचक कहानियां रचने में सक्षम है। दर्शकों तक इस स्तर की पहुंच और नए रिकॉर्ड बनाना, रोमांचक क्रिकेट के साथ हमारी बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और व्यूइंग अनुभव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
मैदान पर कड़ा मुकाबला
मैदान की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज बेहद प्रतिस्पर्धी रही। टीम इंडिया ने दो मैच जीते, जबकि इंग्लैंड ने भी दो में जीत दर्ज की। हर मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों पर दबदबा बनाया और शानदार साझेदारियों के जरिए मैच को रोमांचक बनाया।
शुभमन गिल के कप्तानी युग की शुरुआत
यह सीरीज शुभमन गिल (Shubman Gill) के टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत भी थी। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी। गिल ने अपने पहले ही बड़े असाइनमेंट में इंग्लैंड में सीरीज हार से बचाते हुए 2-2 की बराबरी कराई। उनकी कप्तानी में टीम ने आक्रामक लेकिन संतुलित खेल दिखाया, जिससे क्रिकेट फैंस को एक नए युग की झलक मिली।



