नई दिल्ली: छह महीने पहले लॉन्च हुए संचार साथी ऐप को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड किया है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट वाले ऐप को इसलिए लॉन्च किया है ताकि लोग धोखाधड़ी वाले कॉल और संदेशों की शिकायत कुछ ही टैप में सीधे कॉल और एसएमएस लॉग के जरिये कर सकें।
5.35 ज्यादा मोबाइल मिले
संचार साथी पहल के तहत 5.35 लाख से ज़्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट वापस मिल चुके हैं। लोगों की रिपोर्ट के आधार पर 1 करोड़ से ज़्यादा अनधिकृत मोबाइल कनेक्शन काटे गए हैं। चक्षु सुविधा के ज़रिए चिह्नित 29 लाख से ज़्यादा मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय किया गया है। संचार साथी पोर्टल पर 16.7 करोड़ से ज़्यादा लोग आ चुके हैं जो इस नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
जालसाजों के लिए चाबूक यह व्यवस्था
दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (एफआरआई) भी लागू किया है, जो वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम से जुड़े मोबाइल नंबरों का आकलन और क्लासिफिकेशन करता है। यह उपकरण बैंकों, एनबीएफसी और यूपीआई सेवा प्रदाताओं को उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने में सक्षम बनाता है। परिणामस्वरूप, 34 वित्तीय संस्थानों ने एफआरआई रेटिंग के आधार पर 10.02 लाख बैंक खातों/भुगतान वॉलेट को फ्रीज कर दिया है और 3.05 लाख खातों पर डेबिट/क्रेडिट प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसे 16 मई 2023 को पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। विभाग ने 17 जनवरी 2025 को संचार साथी मोबाइल ऐप लॉन्च किया था।
इसको भी पढ़ें: PM Kisan Nidhi: पहले करें यह जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती रकम
ये सुविधाएं हैं
• चक्षु – संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करें: मोबाइल फोन लॉग से सीधे संदिग्ध कॉल और एसएमएस की तुरंत रिपोर्ट करें।
• अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें: अपने नाम से पंजीकृत सभी मोबाइल नंबरों को देखें और प्रबंधित करें, जिससे अनधिकृत कनेक्शनों का पता लगाने और उन्हें हटाने में मदद मिलेगी।
• खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करना: यदि आपका मोबाइल डिवाइस खो जाए या चोरी हो जाए तो उसे तुरंत ब्लॉक करें, ट्रेस करें और रिकवर करें।
• मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जानें: खरीदारी करने से पहले आसानी से सत्यापित करें कि हैंडसेट असली है या नहीं।
यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
एंड्रॉइड के लिए यहां क्लिक करें। और आईओएस के लिए यहां।
अधिक जानकारी के लिए DoT हैंडल्स को एक्स, इंस्टा , फेसबुक पर फाॅलो कर सकते हैं।



