Cleanliness Campaign एक दिन का नहीं, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा का मानना है कि सफाई अभियान कोई एक दिन की बात नहीं है, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

Share This Article:

नई दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मजनू का टीला में Cleanliness Campaign की कमान संभाली। उन्होंने डीटीटीडीसी मुख्यालय में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही परिसर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बिना लापरवाही के नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा, स्वच्छता एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी आदत बननी चाहिए। दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाने के लिए जनसहयोग जरूरी है। इस दौरान परिसर से कचरा हटाने, परिसर को व्यवस्थित करने और बेहतर कचरा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए गए। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे कार्यस्थल को साफ और आगंतुकों के लिए अनुशासित रखेंगे।

दिल्ली को Clean and beautiful बनाना

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने आज अरुणा नगर, मजनू का टीला स्थित दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंजीनियरिंग विंग मुख्यालय में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। मिश्रा ने न केवल स्वयं सफाई कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया, बल्कि परिसर की साफ-सफाई और सुंदरता को बढ़ाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित भी किया। 

इसको भी पढ़ें: Delhi Metro: मैजेंटा और पिंक लाइन पर बिना चालक चलेगी ट्रेन

उन्होंने कहा, स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है। दिल्ली को  कूड़े से आजादी दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर जनसहयोग के साथ इस महा-अभियान को आगे बढ़ाना होगा। इस अभियान के तहत परिसर में कूड़ा-करकट हटाने, पौधारोपण, और स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिश्रा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है, और यह कार्य सरकार और जनता के सहयोग से ही संभव है। यह अभियान दिल्ली सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो न केवल राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ रखने, बल्कि इसे पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में कार्यरत है।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.