नई दिल्ली: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक करोड़ 12 लाख लाभार्थियों के खाते में जारी किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य व्यक्ति इस योजना से छूटे हुए हैं उन सब को इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना के एक अर्णे मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक से राशि का भुगतान किया।
IPRD बिहार ने सोशल मीडिया पर कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख का डी.बी.टी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ। हर लाभुक को 1100-1100 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे । बढ़ी हुई पेंशन राशि की यह दूसरी किस्त है।
- इसको भी पढ़ें: जलप्रलय में बिहार, बाढ़ से 19 मौतें
सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जाने के मौकै पर विभिन्न जिलों के प्रखंड, पंचायत, नगर निकाय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। खास बात यह भी है कि कार्यक्रम में लाइव वेबकास्टिंग के जरिए लाभार्थियों ने सीधे सीएम नीतीश कुमार के संबोधन को सुना है। बिहार सरकार ने इसी साल जून में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने का ऐलान किया था। यह बढ़ोतरी सभी तरह की पेंशन योजनाओं पर लागू की गई है।



