Deceased Licenses के नाम पर खरीदी गोलियां, तो होगी कार्रवाई

बिहार में Deceased Licenses के जरिए गोलियों की ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस का एक्‍शन शुरू हुआ है। इसके लिए पुलिस ने ऑपरेशन 'हथियार जाल' शुरू किया है।

Share This Article:

पटना: अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। खासतौर पर Deceased Licenses और लाइसेंसी दुकानों से गलत तरीके से की गई गोलियों की सप्लाई पर फोकस किया जा रहा है। यानी, अगर आपने भी गलत तरीके से गोलियों की खरीदारी की है तो आपकी खैर नहीं। आप पुलिस के निशाने पर हैं।

Deceased Licenses पर डीजीपी का ये आदेश

पुलिस मुख्यालय ने सभी एसडीपीओ को आदेश दिया है कि अपने क्षेत्र में मौजूद सभी लाइसेंसी हथियार दुकानदारों का कच्‍चा चिट्ठा खंगाला जाए। डीजीपी विनय कुमार ने आदेश दिया है कि बिहार में करीब 150 से अधिक लाइसेंसी हथियारों के दुकानदार हैं। उनके एक साल का पूरा रिकॉर्ड खंगाल कर रिपोर्ट दें। डीजीपी का आदेश है कि इन दुकानों से किसने-किसने, कितनी – कितनी गोलियां कब-कब खरीदीं। इन गोलियों को कहां-कहां खर्च किया गया और कितने खोखे जमा किए गए। रिपोर्ट के बाद दोषी दुकानों और व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी

डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों और कारतूसों के खिलाफ बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी कोशिश कारतूसों की सप्‍लाई रोकने की है। कारतूसों की सप्‍लाई रोक कर अपराध को नियंत्रित किया जा सकता है। अपराधी हथियार कहीं से भी बनवा लेते हैं लेकिन गोलियां कही भी तैयार नहीं की जा सकती हैं। इस लिए हमारे कोशिश गोलियों की आपूर्ति पर रोक लगाने की है। मृत लाइसेंसधारकों के नाम पर गोली उठाने वाले और ब्लैक मार्केट सप्लाई की जा रही है, अब एसे लोगों की खैर नहीं। इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा!

खगड़िया, पूर्णिया के बाद चौकन्‍ना हुई पुलिस

दरअसल, डीजीपी विनय कुमार की ओर से ये सख्‍ती उस मामले के प्रकाश में आने के बाद की गई, जहां खगड़िया में मृत लाइसेंसधारक के नाम पर बड़ी संख्या में गोली खरीदी गईं। ऐसा ही मामला पूर्णिया से भी सामने आया। यहां भी मृत लाइसेंसधारी व्‍यक्ति के नाम पर ‘विशाल गन हाउस’ से 200 राउंड से ज्यादा गोलियों की खरीदारी की गई। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच पूरी होने के बाद इन पर जल्द कार्रवाई होगी और दोषी व्‍यक्तिों की गिरफ्तारी होगी।

मिनी गन फैक्ट्री पर भी कसा शिकंजा

एसटीएफ और जिला पुलिस ने इस साल जून तक 2,000 से ज्यादा अवैध हथियार, 13,000 से अधिक गोलियां और 30 से ज्यादा अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पिछले साल यह आंकड़ा 4,981 अवैध हथियार, 23,451 कारतूस और 64 मिनी गन फैक्ट्री का था। मुंगेर, नालंदा, पटना और बेगूसराय जैसे जिलों में सबसे ज्यादा बरामदगी हुई।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.